CSK vs RCB: 'कोई गलती न करें,' सीएसके के खिलाफ हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले Shane Watson ने आरसीबी को किया अलर्ट
IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाला आगामी मुकाबला आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) का मानना है कि चेपॉक की चुनौतीपूर्ण पिच और CSK की मजबूत गेंदबाजी अटैक के सामने राजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी टीम को रणनीति में बदलाव करने की जरूरत होगी।
आईपीएल 2025 में अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराने के बाद आरसीबी अब 28 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके से भिड़ेगी। वॉटसन 2019-2021 तक सीएसके टीम का हिस्सा थे, उन्होंने कहा कि चेन्नई के घरेलू हालात को देखते हुए आरसीबी को अपनी टीम में कुछ बदलाव करने होंगे।

CSK की ताकत हैं उनके स्पिनर्स
वॉटसन ने चेन्नई के स्पिन गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन चेपॉक में निर्णायक साबित होगा। उन्होंने आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और नूर अहमद को सीएसके के लिए सबसे खतरनाक हथियार बताया।
सीएसके की पूरी रणनीति चेन्नई की परिस्थितियों के अनुकूल
वॉटसन ने कहा कि, 'सीएसके की पूरी रणनीति चेन्नई की परिस्थितियों के अनुकूल बनाई गई है। पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अश्विन, जडेजा और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी। ये तीनों गेंदबाज चेपॉक की धीमी पिच पर घातक साबित होंगे। खासकर नूर अहमद का पहला ही मैच CSK के लिए बेहतरीन रहा, जिससे टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा है।'
आरसीबी को चेपॉक में बरतनी होगी सतर्कता
आरसीबी को चेन्नई की पिच पर CSK के मजबूत स्पिन अटैक का सामना करना होगा। वॉटसन ने जोर देते हुए कहा कि आरसीबी को अपनी टीम को लेकर सोच-समझकर फैसला लेना होगा, ताकि वे सीएसके की मजबूती का तोड़ निकाल सकें।
आरसीबी के लिए चेपॉक में खेलना बड़ी चुनौती
वॉटसन ने कहा कि, आरसीबी के लिए चेपॉक में खेलना बड़ी चुनौती होगी, खासकर सीएसके के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ। अगर उन्हें जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव करने होंगे। चेपॉक एक किला है, जहां सीएसके को हराना हमेशा मुश्किल होता है।
आईपीएल 2024 में आरसीबी और सीएसके के बीच आखिरी मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिए हुआ था, जिसमें बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी थी। ऐसे में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स पिछली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी। अब देखना होगा कि क्या आरसीबी चेपॉक की चुनौती को पार कर पाती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications