उसके पास साबित करने का समय है कि वो क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं : शेन वार्न

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व महान स्पिनर शेन वार्न की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विराट कोहली को लेकर अपनी राय देते हुए कहा कि उसके पास अभी भी यह साबित करने का समय है कि वो क्यों दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। यही नहीं, वार्न ने कोहली की टेस्ट में कप्तानी करने की कला की भी जमकर तारीफ की है। कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-2 सीरीज हारने के बाद भारत की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला सुनाया था। 33 वर्षीय कोहली बिना अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए पिछले दो वर्षों में कठिन दौर से गुजर रहे हैं और आश्चर्यजनक रूप से उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया था। फिलहाल कोहली किसी भी प्रारूप में कप्तान नहीं है।

shane warne

कोहली 68 टेस्ट में 40 जीत के साथ सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान हैं और भारत उनके नेतृत्व में 2019 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज जीतने में सफल रहा। उन्होंने भारत को नंबर 7 से नंबर 1 रैंकिंग पर भी पहुंचाया था जब उन्हें 2014 में भूमिका सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें- 'साउथ अफ्रीका में जो हुआ, उसकी उम्मीद नहीं थी', कोहली को लेकर बोले हरभजन

शेन वॉर्न को उम्मीद है कि कोहली फिर से शतक बनाना शुरू करेंगे
वार्न का मानना है कि कोहली ने कप्तानी के बोझ के बावजूद बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली पहले ही 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं और अभी भी सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की राह पर है। हालांकि, उनका आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले गुलाबी गेंद वाले टेस्ट में आया था। वार्न ने कहा, "मैं भी बाकियों की तरह हैरान था जब कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी। कोहली भारत के लिए एक अद्भुत कप्तान रहे हैं लेकिन एक अरब से अधिक लोगों की उम्मीदों के साथ यह बहुत मुश्किल भी है। उसने जो टीम के लिए किया वो आसान नहीं था। मुझे नहीं लगता कि कोहली के अलावा कोई भी खेल के सभी रूपों में लंबे समय तक भारत की कप्तानी कर सकता है और उच्च स्तर पर बल्लेबाजी भी कर सकता है। "

वार्न को यह भी उम्मीद है कि कोहली फिर से लय हासिल करेंगे और साबित करेंगे कि उन्हें क्यों सर्वश्रेष्ठ के रूप में दर्जा दिया गया है। उन्होंने कोहली के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में विश्व क्रिकेट में भारत के दबदबे के लिए भी भारत की प्रशंसा की। वार्न ने कहा, "अब कोहली के पास लय में आने और खुद को औ साबित करने का यह एक शानदार अवसर है कि वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यों है। मैं आशा करता हूं कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करें और खेल के सभी प्रारूपों में फिर से शतक बनाना शुरू कर करें। कोहली ने हमेशा अपने साथियों को प्रेरित किया है। भारत ने क्रिकेट का एक शानदार ब्रांड खेला है और उम्मीद करते हैं कि यह जारी रहेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+