मैं बहुत बढ़िया काम करूंगा- इस टीम का कोच बनने के लिए वार्न ने की खुद की तारीफ

नई दिल्ली, 26 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन जादूगर के नाम से चर्चित शेन वॉर्न इंग्लैंड के हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं। वार्न ने अपने रिटायरमेंट के बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम को मेंटर किया था और वे द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट टीम को भी गाइड कर चुके हैं।

Shane Warne feels he would be a very good coach of England Cricket team

इंग्लैंड की टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रही है और 52 साल के शेन वॉर्न के पास अंग्रेजों को तराशने के लिए काफी ज्यादा अनुभव मौजूद है।

इंग्लैंड ने एशेज में शर्मनाक हार के बाद अपने हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड को बाहर कर दिया था। पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर पॉल कोलिंगवुड फिलहाल इंग्लैंड के अंतरिम कोच हैं। हालांकि ईसीबी फिलहाल फुल टाइम कोच को फाइनल नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें- इस भारतीय पेसर ने कर ली है वापसी, गावस्कर ने कहा- वो अब T20 WC में जाने का दावेदार है

वार्न ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा है कि वह इंग्लैंड का कोच बनना पसंद करेंगे। वे वाकई में बढ़िया काम करेंगे। इंग्लैंड की टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन आपको कुछ बेसिक्स को ठीक करना होगा।

वार्न का मानना है कि आपके पास अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उनको परफॉर्म करना होगा। आप इतनी नो-बॉल नहीं कर सकते, इतने कैच नहीं छोड़ सकते। वार्न को हेड कोच पोस्ट के लिए अपने हमवतन जस्टिन लैंगर से कड़ी टक्कर मिल सकती है जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था।

शेन वार्न ने इस बात से निराशा जताई है कि जस्टिन लैंगर को इस तरह से बीच में इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोगों ने इसके लिए नए कप्तान पैट कमिंस पर भी निशाना साधा है। वार्न का कहना है कि लैंगर ने अपनी कोचिंग में वर्ल्ड कप जिताया, एशेज भी जिताई, और क्या चाहिए था। लेकिन कप्तान और किसी भी खिलाड़ी ने उनकी तारीफ नहीं की, ये निराशाजनक था। वार्न यह भी कहते हैं अगर वे इंग्लैंड होते तो जस्टिन लैंगर को कोच के तौर पर नियुक्त करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+