Shane Warne: शेन वॉर्न का पार्थिव शरीर जिस एंबुलेंस में था उसमें थी एक महिला, कौन थी वो?
नई दिल्ली, 07 मार्च। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न के अकस्मात निधन से पूरा विश्व सदमे में हैं। लोगों को आज भी भरोसा नहीं हो रहा कि शेन वॉर्न अब हमारे बीच में नहीं रहे। महज 52 साल की उम्र में दिग्गज लेग स्पिनर के निधन की वजह दिल का दौरा बताया गया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। शेन वॉर्न वहां एक विला में रुके हुए थे, जहां 4 मार्च को उन्हें हार्ट अटैक आया था, उन्हें एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई राजदूत लगातार थाइलैंड के अस्पताल के संपर्क में हैं और जल्द ही वॉर्न का शव ऑस्ट्रेलिया पहुंचाया जाएगा।

वो महिला कौन थी?
आपको बता दें कि इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक थाईलैंड में शेन वॉर्न की मौत के बाद जब उनके पार्थिव शरीर को एक एंबुलेंस में रखा गया था तो उस एंबुलेंस में एक जर्मन महिला भी थी, जिसने उस एंबुलेंस में डेढ़ से दो मिनट का वक्त बिताया था, उसके पास फूल भी थे जो कि उसने वॉर्न के पार्थिव शरीर पर अर्पित किए थे लेकिन वो महिला कौन थी? कहां से आई थी? इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वो वॉर्न को श्रद्धांजलि देने एंबुलेंस में गई थी?
मालूम हो कि वॉर्न अपने तीन करीबी मित्रों के साथ थाईलैंड छुट्टियां मनाने गए थे, उन तीनों मित्रों से भी उस महिला के बारे में पूछा गया है लेकिन कहा ये ही जा रहा है कि वो उसे नहीं जानते हैं। हालांकि एबीसी रिपोर्ट के मुताबिक वो महिला शेन वॉर्न की फैन थी और उन्हें पहले से जानती थी इसलिए वो उन्हें श्रद्धांजलि देने एंबुलेंस में गई थी। फिलहाल वो महिला इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में जबरदस्त चर्चा में है।
संदिग्ध हालत में कमरे में गिरे हुए मिले थे वॉर्न
वैसे भी वार्न की मौत अभी भी सवालों के घेरे में है क्योंकि जिस तरह से वो संदिग्ध हालत में कमरे में गिरे हुए मिले थे, उसने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिया है। लेकिन थाईलैंड पुलिस की ओर से कहा गया है कि शेन वॉर्न की मौत नैचुरल ही है, इसमें अभी तक कोई संदिग्धता नहीं पाई गई है लेकिन महिला की जांच जारी है।

दिल संबंधित बीमारी से तंग थे वॉर्न
थाईलैंड मीडिया के मुताबिक वॉर्न की मौत जिस कमरे में हुई थी, वहां बड़ी मात्रा में खून पाया गया था। हो सकता है कि गिरने के बाद शेन वॉर्न को चोट लगी हो। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वॉर्न अपने दिल संबंधित बीमारी को लेकर किसी डॉक्टर से भी मिले थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
दोस्तों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई लेकिन...
गौरतलब है कि 4 मार्च को वॉर्न को अपने मित्रों संग रात्रिभोज करना था लेकिन जब वो टाइम पर नहीं पहुंचे तो उनके दोस्त उन्हें बुलाने के लिए विला के रूम में गए, जहां उन्होंने स्पिनर को जमीन पर नीचे गिरा हुआ पाया। उनके दोस्तों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और वॉर्न को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वॉर्न ने दुनिया से विदाई ले ली।

'जिंदगी का कोई भरोसा नहीं
वॉर्न की मौत से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे 'क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नुकसान बताया है' तो वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के निधन को अप्रत्याशित कहा। कोहली ने कहा कि 'वॉर्न का निधन बताता है कि वाकई जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications