ऑस्ट्रेलिया में तबाही मचाने वाला खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल, जानें कौन हुआ है बाहर
Shamar Joseph in Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी आईपीएल से पहले अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ ने टीम से मार्क वुड को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक नये खिलाड़ी को शामिल किया गया है, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने तहलका मचाया है।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है। 3 करोड़ रुपये की धन राशि के साथ उनको टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज में शमर जोसेफ ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जोसेफ ने कुल 13 विकेट अपने नाम किये थे। गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने कुल 7 विकेट लेते हुए वेस्टइंडीज की टीम को जीत दिलाई थी। विंडीज ने गाबा में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया था। उसके बाद से जोसेफ के नाम की चर्चा हो रही थी।
अपने करियर में वह अब तक महज दो ही टी20 मैचों में खेले हैं। 2023 के कैरेबियन प्रीमियर लीग में वह गयाना अमेजन वॉरियर्स टीम के लिए खेले थे। इसके अलावा उनके पास टी20 खेलने का कोई खास अनुभव नहीं है लेकिन उनकी गेंदबाजी में धार है।
मार्क वुड क्यों अनुपलब्ध हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। साल 2022 में मार्क वुड लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। हालांकि उस समय भी वह कोहली की चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। 2023 में उनको 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था। उनमें कुल 11 विकेट उन्होंने झटके।












Click it and Unblock the Notifications