शाकिब अल हसन को फिर आया गुस्सा, हाथ में आई टोपी से ही कर दी फैन की पिटाई- VIDEO
BAN vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतने के बाद बांग्लादेशी टीम के कप्तान शाकिब अल हसन एक प्रोग्राम में गए हुए थे जहां एक फैन पर उनको गुस्सा आ गया। वीडियो यहां देख सकते हैं।

बांग्लादेश के टेस्ट और टी20 कप्तान शाकिब अल हसन मिजाम में गर्म (Shakib Al Hasan Angry) रहते हैं। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने ऐसे कई काम किए जो युवाओं को फॉलो करने के लिए नहीं कहा जाएगा। ऐसा लगता है ये खिलाड़ी अपनी बोर्ड से भी खफा रहता है। शाकिब बहुत बढ़िया ऑलराउंडर हो सकते हैं लेकिन वे निश्चित तौर पर बहुत शालीन क्रिकेटर नहीं हैं। फिलहाल उनकी टीम इंग्लैंड की मेजबानी (BAN vs ENG) कर रही है जहां वे वनडे सीरीज हार चुके हैं लेकिन अंतिम वनडे में शाकिब ने गजब की ऑलराउंड परफॉर्मेंस दी थी।

प्रचार कार्यक्रम में अपना आपा खो दिया
अब टी20 का समय है जहां शाकिब ने गुरुवार, 9 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में अपनी टीम के पहले टी20ई मैच के बाद प्रचार कार्यक्रम में अपना आपा खो दिया और एक फैन की पिटाई कर दी। पिटाई टोपी से हुई लेकिन शाकिब के तेवर बता रहे थे काश उनके पास ये भीड़ ना होती और हाथ में टोपी की जगह कुछ और होता तो उन फैन की मरम्मत और तबीयत से की जा सकती थी।

ऑलराउंडर की टोपी हटाने की कोशिश की
दरअसल ये मैच भी बांग्लादेश जीता जहां शाकिब ने फिर टॉप की ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। खेल समाप्त होने के लगभग तीन घंटे बाद, शाकिब कुछ व्यावसायिक प्रचार गतिविधियों में शामिल थे, जहां वह कई फैंस से घिरे हुए थे। लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच भी शाकिब के लिए प्रशंसकों से दूर रहना मुश्किल था। चैनल 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, शाकिब जब अपनी कार के अंदर जाने ही वाले थे कि उनके एक फैन ने कथित तौर पर अनुभवी ऑलराउंडर की टोपी हटाने की कोशिश की। फिर शाकिब उसी टोपी को निकालकर उस पर बरस गए।
यहां देखें वीडियो-
शाकिब शाहिद अफरीदी और सनथ जयसूर्या के बाद वनडे में 6000 रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले केवल तीसरे क्रिकेटर बने हैं। वे फिलहाल तीनों फॉर्मेट में सक्रिय हैं। बांग्लादेश अब रविवार, 12 मार्च को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच का इंतजार कर रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications