बांग्लादेश ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में दी मात, शाकिब 300 विकेट लेने वाले बने पहले बांग्लादेशी गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शाकिब अल हसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शाकिब वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने हैं। उन्होंने तीसरे वनडे में 4 विकेट अपने नाम किए।

Shakib al hasan

तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने आज इंग्लैंड को 50 रन से मात देकर सीरीज को 1-2 पर खत्म किया है। चट्टोग्राम में खेले गए तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 247 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 196 रन पर ही ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। शाकिब ने 10 ओवर में सिर्फ 35 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा शाकिब ने बल्लेबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया था। बैटिंग के दौरान उन्होंने 71 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। शाकिब अल हसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

शाकिब ने अपने नाम किया यह माइलस्टोन

इस मैच में शाकिब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, वनडे फॉर्मेट में शाकिब ने अपने 300 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वो बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी हैं। शाकिब ने इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद का विकेट लेकर यह उपलब्धि अपने नाम की। इसी के साथ शाकिब अल हसन दुनिया के तीसरे ऐसे ऑलराउंडर बने हैं, जिनके नाम वनडे में 6000 रन और 300 से अधिक विकेट दर्ज हैं। उनसे पहले सनथ जयसूर्या पहले और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी दूसरे स्थान पर हैं। डेनियल विटोरी और जयसूर्य के बाद इस लैंडमार्क तक पहुंचने वाले वो बाएं हाथ के तीसरे स्पिनर हैं।

शाकिब ने 2006 में किया था अपना वनडे डेब्यू

2006 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले शाकिब अल हसन ने अपना डेब्यू विकेट हरारे में एल्टन चिगुम्बुरा का लिया था। शाकिब का सौवां एकदिवसीय विकेट 2010 में एशिया कप में दांबुला में असद शफीक का विकेट था। इसके बाद उन्होंने अपना 200वां विकेट दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट हाशिम अमला को हासिल करके बनाया था। यह मैच ढाका में खेला गया था। जब शाकिब ने 2021 में अपना 270 वां विकेट लिया, तो वह बांग्लादेश के लिए मशरफे मुर्तजा से आगे निकल गए थे। मुर्तजा के नाम 269 विकेट थे। उस समय वो बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+