Shaista Lodhi ने बताई शोएब मलिक और सना जावेद के रिश्ते की सच्चाई, शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से तलाक के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) को अपना नया जीवनसाथी चुना है। शोएब और सना को लेकर ऐसी अटकलें थीं कि दोनों की मुलाकात 'जीतो पाकिस्तान' गेम शो पर हुई थी, जहां शाइस्ता लोधी भी मौजूद थीं।
शाइस्ता, जब हाफ़िज़ अहमद के पॉडकास्ट पर एक गेस्ट के रूप में पहुंची तो उनसे पूछा गया था कि क्या वह इस पूरे परिदृश्य के बारे में जानती हैं। दरअसल, शाइस्ता, शोएब मलिक और सना जावेद की दोस्त हैं और उन्होंने हमेशा उनकी जिंदगी और काम में उनका साथ दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर लोग स्वतंत्र हैं और उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि इस तरह के घटिया कमेंट्स से कपल के परिवार कैसे प्रभावित होंगे।
पॉडकास्ट पर उनसे पूछा गया था कि क्या वह इस पूरे परिदृश्य के बारे में जानती हैं। इस पर शाइस्ता ने कहा कि वे दोनों वयस्क हैं और उन्होंने अपनी स्वतंत्र पसंद के आधार पर निर्णय लिया। किसी की पर्सनल लाइफ में क्या हो रहा है और वो किसके साथ हैं, ये बात वे किसी को क्यों बताएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दोनों सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग से दुखी हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा कि लोग किस तरह से दोनों की फैमली के बारे में भला बुरा कर रहे हैं, समझ नहीं आता लोग क्यों और किसलिए ऐसा करते हैं। आप खुद सोचिए उनसे जुड़े लोग इस तरह के कमेंट्स से कितने दुखी होते होंगे। आप असल में अपने एक कमेंट्स से पूरे परिवार की लाइफ को इफेक्ट कर रहे हैं।
जब उनसे पूछा गया कि शोएब मलिक की तरह अगर कोई और दो या तीन शादी करता है, तब आपकी क्या राय होगी, और क्या आप अपने पति को इजाजत देंगी कि वो एक और रख लें साथ। उन्होंने कहा कि 'शोएब के मामले में ऐसा नहीं था। शोएब मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, और दोनों के साथ आने से पहले उनके पुराने चैप्टर पूरी तरह से खत्म हो गए थे। उन्होंने कहा कि मेरा ख्याल है कि अगर अपका रिश्ता सच पर नहीं टिका है तो आप दूसरी शादी कर सकते हैं, लेकिन ये जितना कहने में आसान है उतना करने में नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications