Video: शोएब मलिक से तलाक के बाद चेहरे से उदासी छिपाती नजर आईं सानिया मिर्जा? पैपराजी को लगाई फटकार
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) का तलाक हो चुका है। क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) को अपना नया जीवनसाथी चुना है। तलाक के बाद सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां यूजर्स ने हैरान करने वाले रिएक्शन दिए हैं और उनकी रियल लाइफ की तकलीफों का भी जिक्र किया है।
क्या मुश्किल दौर से गुजर रही है सानिया मिर्जा की लाइफ?
दरअसल, शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा भारत में किसी पब्लिक इवेंट में नजर आईं, जहां उन्हें पैपराजी को पोज देते हुए देखा जा सकता है। सानिया मिर्जा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने ये अनुमान लगाने में बिल्कुल भी देरी नहीं की कि स्टार की लाइफ काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है।

सानिया मिर्जा ने पैपराजी को लगाई फटकार?
वायरल वीडियो में सानिया मिर्जा उस वक्त परेशान नजर आईं जब पोज देने के लिए पैपराजी ने उन्हें अलग-अलग साइड पर खड़े होने और उनके कैमरे की ओर देखने के लिए कहा। इस पर सानिया मिर्जा ने थोड़े गुस्से के साथ कहा, 'इतना इंस्ट्रक्शन।' हालांकि, अगले ही पल उन्होंने स्माइल के साथ पैपराजी को पोज दिए।
यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
तलाक के बाद सानिया मिर्जा को भारत में देख यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। इस दौरान उनके मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा, 'एक बात माननी पड़ेगी आखिर में अपने ही देशवासियों ने साथ दिया।' जबकि दूसरे यूजर्स ने कहा, 'चेहरे पर वह खुशी नहीं दिख रही उनके।' सानिया के वीडियो पर एक-दो नहीं ऐसे कई रिएक्शन हैं, जहां कोई हमदर्दी जता रहा है, तो कोई नाराजगी बयां कर रहा है।
साल 2010 में हुआ था सानिया और शोएब का निकाह
दरअसल, भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। भारतीय स्टार खिलाड़ी का जीवन एक समय पर बहुत ही सुखमय व्यतीत हो रहा था, मगर 2024 आते-आते उनका रिश्ता इतना खराब हो गया कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications