'दुल्हन हम ले जाएंगे...', रुखसती प्रोग्राम में डिनर टेबल पर साथ दिखे शाहीन-शाहिद, VIDEO
Shaheen Afridi Rukhsati Ceremony Video: एशिया कप 2023 में भले ही पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा हो और पाक टीम में मायूसी छाई हो लेकिन पाकिस्तान के स्टार प्लेयर शाहीन शाह अफरीदी के घर पर जश्न का माहौल है, वजह है 'रुखसती प्रोग्राम '।

दरअसल आज अफरीदी अपनी दुल्हन को कराची से इस्लामाबाद से लेकर जा रहे हैं। मालूम हो कि शाहीन शाह अफरीदी की शादी पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी अक्शा से 3 फरवरी 2023 को हुई थी लेकिन रुखसती का प्रोग्राम अब रखा गया है।
डिनर टेबल पर साथ दिखे शाहीन-शाहिद...
बीती रात शाहिद अफरीदी के घर में मेंहदी की रस्म हुई जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहीन शाह और शाहिद अफरीदी बहुत सारे मेहमानों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं।
ग्रैंड रिसेप्शन इस्लामाबाद में भी होगा
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहीन और अक्शा का एक ग्रैंड रिसेप्शन इस्लामाबाद में भी होगा, जिसमें क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
अब तो 'दुल्हन हम ले जाएंगे'
फिलहाल वीडियो वायरल होने पर लोगों ने शाहीन को उनके जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि अब तो 'दुल्हन हम ले जाएंगे'। कुल मिलाकर इस वक्त सोशल पर केवल शाहीन ही छाए हुए हैं।
अफरीदी की फैमिली हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती है
मालूम हो कि शाहीन और अक्शा की शादी दो साल पहले से ही तय थी, जिसके बारे में शाहीन ने निकाह के कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था। आपको बता दें कि शाहीद अफरीदी की नूरेनजर अक्शा अक्सर अपने पापा के साथ क्रिकेट इवेंट में नजर आती है। हालांकि अफरीदी की फैमिली हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती है लेकिन फिर भी अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट का बड़ा नाम है इसलिए वो और उनकी फैमिली अक्सर सुर्खियों में आ ही जाती है।
शाहिद पांच बेटियों के पिता हैं...
हुस्न की मल्लिका अक्शा का जन्म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था। मालूम हो शाहिद पांच बेटियों के पिता हैं, जिसमें उनकी बड़ी तो अक्शा है, जबकि बाकी चार बेटियों का नाम अक्शा, असमारा, अंशा, अज्वा और अरवा है।
विश्व के टॉप गेंदबाजों में से एक शाहीन अफरीदी
मालूम हो कि पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि विश्व के टॉप गेंदबाजों में से एक शाहीन अफरीदी ने साल 2018 में अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला था। वो क्रिकेट के तीनों फार्मेट में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि वो पिछले काफी वक्त से फिटनेस की समस्या से भी जूझ रहे हैं।
शाहीन अफरीदी का करियर
शाहीन ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट मैच, 42 वनडे और 52 टी 20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 105, 83 और 64 विकेट लिए हैं। जुलाई 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में पांच विकेट लेने वाले वो सबसे युवा गेंदबाज थे और दिसंबर 2019 में, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लिया था, जो कि एक रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications