शाहीन अफरीदी ने इमरान खान की गिरफ्तारी का किया विरोध, ट्विटर पर बदल डाली अपनी डीपी
Shaheen Afridi supports Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल करावास की सजा होने के बाद क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी ने ट्विटर पर अपनी डीपी बदलकर एक तरह से विरोध दर्ज कराया। इससे पहले मई में इमरान खान का समर्थन करते हुए अफरीदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ फोटो लगाई थी।
इमरान खान को सजा होने के बाद अफरीदी ने पूरी तरह से काली डीपी अपने ट्विटर प्रोफाइल में लगाई और हैश टैग न्यू प्रोफाइल पिक लिखा। हालांकि यह पोस् कुछ ही देर देखने को मिली क्योंकि इस खिलाड़ी ने बाद में इसे डिलीट कर दिया। इससे साफ़ हो गया कि अफरीदी ने विरोध दर्ज कराया है।

हालांकि अफरीदी ने अपनी पोस्ट डिलीट जरुर कर दी लेकिन प्रोफाइल फोटो अब भी काली है। चार महीनों के समय में इमरान खान को दूसरी बार अरेस्ट किया गया। इस बार उनको सजा भी मिली है। साल 1992 में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप जीता था। उस समय इमरान खान ही पाकिस्तान के कप्तान थे।
प्रधानमंत्री रहते महंगे गिफ्ट्स को बेचने के दौरान करप्शन का आरोप इमरान खान के ऊपर था। इमरान खान को उनकी उपस्थिति में तीन वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। इस्लामाबाद में जिला और सेशन जज ने सजा के अलावा इमरान खान के ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जुर्माने की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उनको छह माह अतिरिक्त जेल में रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि इमरान खान को मई में भी गिरफ्तार किया गया था। उस समय भारो विरोध हुआ था। पाकिस्तान में अराजकता की स्थिति देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications