PAK vs ENG, Playing XI: पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने कर दी प्लेइंग XI की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Pakistan Playing 11 vs England: इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने पूर्व कप्तान सरफराज खान को बाहर करके मोहम्मद रिजवान को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया गया है। यह मैच दोनों देशों के बीच 7 से 28 अक्टूबर तक चलने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत है।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान

घरेलू टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के लिए अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करने का एक बड़ा मौका है। बाबर आज़म के साथ पाकिस्तान की टीम में सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को पहले टेस्ट में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में चुना गया है।

playing XI 1

बेन स्टोक्स चोटिल

इंग्लैंड को मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ा है। सही समय पर हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में बेन स्टोक्स नाकाम रहे हैं। स्टोक्स की गैर मौजूदगी में ओली पोप टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे, पिछले महीने उन्होंने यह भूमिका सफलतापूर्वक निभाई थी। जिसमें इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर श्रीलंका पर 2-1 से जीत दिलाई थी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव

मैच के लिए इंग्लैंड की चुनी गई लाइनअप में जैक क्रॉले, बेन डकेट, कप्तान के रूप में ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, विकेटकीपर के रूप में जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच और शोएब बशीर शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ये खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को बेताब हैं।

पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, नोमान अली, मीर हमजा, सरफराज अहमद , मोहम्मद हुरैरा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्से, जैक लीच, शोएब बशीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+