एक ही ओवर में चार विकेट लेकर अफरीदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Shaheen Afridi, World Record: शाहीन शाह अफरीदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shaheen Afridi, World Record: नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए वारविकशायर के खिलाफ शाहीन शाह अफरीदी ने दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में अफरीदी ने अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर चार विकेट झटकने का काम किया। अफरीदी के इस धारदार गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करने से चूक गई।
शाहीन की कहर बरपाती गेंद: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी शुरुआती ओवर में विकेट झटकने में माहिर हैं। शाहीन ने पहले ही ओवर में वारविकशायर के चार विकेट चटकाकर अपने हुनर का परिचय दिया। वाइटैलिटी ब्लास्ट के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल ने अफरीदी के इस दमदार प्रदर्शन का वीडियो को शेयर किया है। जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।

ऐसा रहा ओवर: नॉटिंघमशायर के लिए गेंदबाजी करते हुए शाहीन शाह अफरीदी पारी का पहला ओवर करने आए। अफरीदी ने वारविकशायर के बल्लेबाज एलेक्स डेविस को पहली ही गेंद पर यॉर्कर डालकर एलबीडबल्यू आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर क्रिस बेंजामिन को क्लीन बोल्ड हुए। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर सिंगल आया।
आखिरी दो गेंदों पर मिला विकेट: अफरीदी ने पहले ओवर के शुरुआती दो और आखिरी के दो गेंदों पर विकेट झटकने का काम किया। अफरीदी ने पांचवीं गेंद पर डैन मौसले को ओली स्टोन के हाथों कैच आउट कर दिया। जबकि ओवर की अंतिम गेंद पर अफरीदी ने एड बर्नार्ड का को क्लीन बोल्ड कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले टी-20 इतिहास में पहले ओवर में किसी भी गेंदबाज ने चार विकेट नहीं चटकाए थे।
जानिए मैच का हाल: इस मुकाबले में नॉटिंघमशायर ने 20 ओवर में 168 रन बनाने का काम किया। 169 रनों का पीछा करते हुए वारविकशायर ने पांच गेंद रहते ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वारविकशायर ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाने में कामयाबी हासिल की और इस मैच को आसानी से जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications