World Cup 2023: शाहीन शाह अफरीदी ने बनाया सबसे खतरनाक रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

PAK vs BAN, Shaheen Shah Afridi: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 31वां मैच 31 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। बाएं हाथ के गेंदबाज ने कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन में यह उपलब्धि हासिल की है।

दरअसल, बांग्लादेश को पहले ही ओवर में तंजीद हसन के रूप में बड़ा झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने तंजीद हसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया है, और 0.5 ओवर में 0 के स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट गंवा दिया।अफरीदी ने 51 मैचों में यह मुकाम हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Shaheen Shah Afridi

मिशेल स्टार्क ने अगस्त 2016 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, संदीप लामिछाने और राशिद खान सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप दो गेंदबाज हैं, जिन्होंने क्रमशः 42 और 44 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की है।


शाहीन ने वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में पाकिस्तानी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक के 26 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 12 मई 1997 को सकलैन ने ग्वालियर में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। वनडे में अपनी क्लास दिखाने के अलावा शाहीन ने 2018 में पदार्पण करने के बाद से टेस्ट में 105 विकेट और टी20ई में 64 विकेट भी लिए हैं।

सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज

  1. शाहीन अफरीदी- 51 मैच
  2. सकलैन मुश्ताक- 53 मैच
  3. वकार यूनिस- 59 मैच
  4. शोएब अख्तर- 60 मैच
  5. नावेद-उल-हसन- 65 मैच

23 वर्षीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क के 52 एकदिवसीय मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले सबसे तेज तेज गेंदबाज भी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें- Pakistan Semi-Final Scenario: क्या सभी तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान? दुविधा में फंसे फैंस

सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

  1. शाहीन अफरीदी- 51 मैच
  2. मिचेल स्टार्क- 52 मैच
  3. शेन बॉन्ड- 54 मैच
  4. मुस्तफिजुर रहमान- 54 मैच
  5. ब्रेट ली- 55 मैच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+