'कहने को किंग खान पर हरकतें ऐसी...', ईडन गार्डन्स में शाहरुख ने खुलेआम किया ऐसा काम, थू-थू कर रहे लोग

Shah Rukh Khan News: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज कर ली है। केकेआर टीम तो जीत गई लेकिन इसके मालिक और अभिनेता शाहरुख खान ट्रोलर के निशाने पर आ गए हैं।

असल में KKR vs SRH का मैच देखने के लिए शाहरुख खान भी ईडन गार्डन्स में पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख खान ईडन गार्डन्स में खुलेआम स्मोकिंग करते हुए देखे गए। शाहरुख के स्मोकिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है।

Shah Rukh Khan News

स्मोकिंग वीडियो से बढ़ सकती है शाहरुख की परेशानी!

शाहरुख खान के इस स्मोकिंग वीडियो को कई लोगों ने शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, ''कहने को किंग खान पर हरकतें ऐसी करते हैं।'' एक यूजर ने लिखा, ''मेगास्टार शाहरुख खान धूम्रपान करते दिख रहे हैं। लेकिन इनके लिए सबकुछ चलता है।''

एक अन्य यूजर ने कहा, ''शाहरुख खान ने ऐसी हरकतें बंद नहीं की तो, ईडन गार्डन्स में भी उनको बैन कर दिया जाएगा।''

एक अन्य यूजर ने कहा, ''आप लोग इतने हैरान क्यों हैं...? शाहरुख तो इससे पहले भी कई बार स्मोक करते देखे गए हैं।''

वानखेड़े स्टेडियम में लग चुका है बैन

ऐसा पहली बार नहीं है, जब शाहरुख खान किसी क्रिकेट स्टेडियम में विवाद में पड़े हो। इससे पहले भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ के साथ शाहरुख खान ने बहसबाजी की थी। जिसकी वजह से उन पर पांच साल का बैन लगाया गया था। ये मामला उस वक्त विवादों में पड़ गया था।

Shah Rukh Khan

ऐसे में अब कई लोग ये मांग कर रहे हैं कि ईडन गार्डन्स में स्मोकिंग की घटना पर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन को एक्शन लेना चाहिए। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन इसपर कोई कार्रवाई करता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+