वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद फूट-फूटकर रोई शेफाली वर्मा, कभी होठों पर मुस्कान तो कभी निकले आंखों से आंसू

IND-W vs ENG-W, U-19 Women's T20 WC, Highlights: भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का काम किया। जीत के बाद कप्तान शेफाली वर्मा इमोशनल हो गई।

Shafali Verma

IND-W vs ENG-W, U-19 Women's T20 WC, Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी रविवार को खेला गया। भारत ने कप्तान शेफाली वर्मा की अगुवाई में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला लो स्कोरिंग रहा, जिसे भारत ने आसानी के साथ अपने नाम कर लिया। आईसीसी ने पहली बार अंडर-19 महिला विश्वकप का आयोजन किया था, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज ही 10 रन का आंकड़ा पार कर पाए। भारत की ओर से टी. साधू, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने दो-दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की। भारत के लिए सोम्या तिवारी और गोंगडी तृषा ने 24-24 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान शेफाली वर्मा ने भी 15 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 69 रनों का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।

जीत के बाद खूब रोई शेफाली वर्मा

जीत के बाद खूब रोई शेफाली वर्मा

इस जीत के बाद कप्तान शेफाली भावुक हो गईं। भारत को वर्ल्ड कप विजेता बनाने के बाद भारतीय टीम की महिला कप्तान शेफाली वर्मा प्रेजेंटेशन के दौरान भावुक हो गई है। इस दौरान कभी उनकी होठों पर मुस्कान आ रही थी तो कभी वो फूट-फूटकर रो रही थीं। प्रेजेंटेशन होस्‍ट कर रहे एंकर ने शेफाली को नहीं रोका और उन्हें पूरा समय दिया। शेफाली ने जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की तारीफ की।

वर्ल्ड कप जीतना ही था टीम का मकसद

वर्ल्ड कप जीतना ही था टीम का मकसद

शेफाली वर्मा ने बताया कि किस तरह टीम के खिलाड़ियों ने यहां तक पहुंचने के लिए मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि हम सबके दिमाग में बस एक ही बात थी कि हम यहां वर्ल्ड कप जीतने आए हैं। अपनी बात बताते समय शेफाली की आंखों में आंसू देखे गए। सोशल मीडिया पर शेफाली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+