Women's Day 2024: महिला दिवस पर बल्ला लेकर मैदान पर उतरेगी 'लेडी सहवाग', होगी चौके-छक्कों की बरसात
Women's Day 2024, Shafali Varma: महिला आईपीएल में दिल्ली कैपिटल का जोरदार प्रदर्शन जारी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच मुकाबले में चार मैचों में जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। पिछले सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक की पोजीशन पर अपना सफर खत्म किया था। हालांकि, फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
शेफाली वर्मा से होगी रनों की उम्मीद
दिल्ली कैपिटल्स की ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा इस सीजन लगातार बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। शेफाली वर्मा को लेडी सहवाग के नाम से भी जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानी कि 8 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आईपीएल में एक जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

टूर्नामेंट को लेकर बढ़ी लोगों की दीवानगी
महिला आईपीएल का सीजन दूसरा सीजन है और टूर्नामेंट को लेकर भी लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। महिला दिवस के मौके पर शेफाली वर्मा हाथ में बल्ला लेकर मैदान पर उतरने वाली हैं। शेफाली वर्मा शुरुआती ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती है। यूपी के खिलाफ शेफाली टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।
शेफाली ने कही दिल जीतने वाली बात
महिला दिवस पर खेलने के बारे में शेफाली ने कहा कि पिछली बार हमने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इसी दिन खेला था। उस समय स्टेडियम पूरा भरा हुआ था। मुझे यकीन है कि भारत में महिला आईपीएल के दौरान भी स्टेडियम पूरा भरा हुआ होगा। हम अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे ताकि महिलाएं हमसे प्रेरित हो सके और अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सके।












Click it and Unblock the Notifications