कामरान गुलाम को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, बाबर की जगह खेलकर कल मारा था डेब्यू टेस्ट में शतक

PAK vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कामरान गुलाम ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने डेब्यू मैच में अपनी पहली पारी खेलते हुए शतक जमा दिया। कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह टीम में शामिल किया गया था।

चौथे नम्बर पर खेलते हुए उन्होंने पहले दिन के खेल में सैकड़ा जमाकर पाकिस्तानी पारी को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला था। पाक टीम ने दस ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन डेब्यू करने आए कामरान गुलाम में संयम से बैटिंग करते हुए धांसू सैकड़ा जमा दिया।

kamran ghulam

बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी हारिस रऊफ ने उनको थप्पड़ जड़ा था। दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान साल 2022 में ऐसा हुआ था। मैदान पर हुई इस घटना का वीडियो अब तेजी से फ़ैल गया है।

लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मैच के दौरान कामरान गुलाम से एक कैच छूट गया था। पेशावर के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई का कैच कामरान ने छोड़ दिया था। हारिस उस समय गेंदबाजी कर रहे थे। इसके बाद उसी ओवर में दूसरे बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को फवाद अहमद ने कैच कर वापस भेज दिया।

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए खिलाड़ी जब एकत्र हुए, तो कामरान ने भी हारिस के पास आकर हाथ मिलाया। इस दौरान रऊफ ने कामरान को थप्पड़ जमा दिया। हालांकि कामरान गुलाम ने तुरंत मामला संभालते हुए इसे मजाक की तरह लिया। अब डेब्यू टेस्ट में कमाल दिखाने के बाद फैन्स उस वीडियो को वापस लेकर आ गए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मुल्तान टेस्ट में पहली पारी में खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 366 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। सबसे ज्यादा रन कामरान गुलाम ने बनाए, वह 118 रन बनाकर बनाने में सफल रहे। इंग्लैंड के लिए जैक लीच सबसे सफल गेंदबाज रहे, उनके खाते में कुल 4 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+