World Cup 2023: 'देख रहा है ना विनोद, कोई भी टीम आकर हरा जाती है', वर्ल्ड कप से बाहर दो बार की वर्ल्ड चैंपियन

World Cup Qualifier Super Six Highlights: वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।

World Cup Qualifier Super Six Highlights: भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए 10 टीमों के बीच क्‍वालीफायर राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई है। स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए दो बार की चैंपियन वेस्‍टइंडीज को हरा दिया है।

पहली बार जीती स्कॉटलैंड: वेस्टइंडीज के खिलाफ स्कॉटलैंड की टीम ने वनडे इतिहास में अपनी पहली जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज को सुपर सिक्स के मुकाबले में शनिवार को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में स्कॉटलैंड ने पहले गेंद और फिर बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Scotland vs West Indies 1

पहली बार होगा ऐसा: ऐसा पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज की टीम किसी भी फॉर्मेट के लिए वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकेगी। क्रिकेट इतिहास में इससे पहले जब भी वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ है, वेस्टइंडीज की टीम ने उसमें भाग लिया था। क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स, माइकल होल्डिंग, मैल्कम मार्शल, कर्टने वॉल्श, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल और क्रिस गेल जैसे दिग्गज वेस्टइंडीज के लिए खेल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल: वेस्टइंडीज के बाहर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैंस लगातार वेस्टइंडीज को उनके खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल कर रही है। मैच की बात करें तो स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम महज 181 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड ने 43.3 में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+