टी 20 विश्व कप से पहले स्कॉटलैंड क्रिकेट गहरे संकट में, बोर्ड के सभी सदस्यों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, जुलाई 24। आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड क्रिकेट गहरे संकट में आ गया है। दरअसल, रविवार को स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के सभी सदस्यों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को जारी होने वाली नस्लभेद जांच रिपोर्ट के प्रकाशन से पहले पूरे बोर्ड ने इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने रविवार को यह जानकारी दी।

Scotland cricket

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने अपने ट्वीट में कहा है, "क्रिकेट स्कॉटलैंड बोर्ड ने इस्तीफा दे दिया है। हम आने वाले दिनों में खेल के लिए सही मैनेजमेंट, लीडरशिप और सपोर्ट सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से @sportscotland के साथ साझेदारी में काम करेंगे।"

आपको बता दें कि स्कॉटलैंड क्रिकेट में नस्लभेद के आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को जारी होगी। इस रिपोर्ट के जारी होने से पहले बोर्ड के सभी सदस्यों के द्वारा दिया गया इस्तीफा यह बताता है कि नस्लभेद के आरोपों में कहीं ना कहीं सच्चाई है।

आपको बता दें कि स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज माजिद हक ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि स्कॉटलैंड क्रिकेट में नस्लवाद चल रहा है, जिसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे। जांच पूरी हो चुकी है और उसकी रिपोर्ट सोमवार को जारी होने की संभावना है। रिपोर्टस के मुताबिक, जो जांच रिपोर्ट सोमवार को जारी होने वाली है, उसमें यह सामने आने की संभावना है कि स्कॉटलैंड क्रिकेट के अंदर व्यापक स्तर पर नस्लवाद मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+