सरफराज खान को नहीं चुनने को लेकर आया BCCI का जवाब, बताया उनका व्यवहार है बहुत खराब

Sarfaraz Khan: सरफराज खान को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं करने पर बीसीसीआई को कई लोगों ने आड़े हाथों लिया है। सुनील गावस्कर, आकाश चोपड़ा आदि लोगों ने सवाल खड़े किये हैं कि इस युवा खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा है।

अब एक नई बात सामने आ रही है। रिपोट्स के अनुसार सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं करने का कारण सामने आया है। पीटीआई के अनुसार नाम नहीं छापने की शर्त पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि सरफराज का गुस्सा समझ में आता है लेकिन उनको टीम में शामिल नहीं करने का कारण सिर्फ क्रिकेट नहीं है। बहुत कारणों से उनको टीम में शामिल करने पर विचार नहीं किया गया।

sarfaraz

बोर्ड के अधिकारी ने आगे कहा कि चयनकर्ता बेवकूफ नहीं हैं जो सीजन में 900 रन बनाने वाले खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रहे। उनकी फिटनेस भी एक कारण है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की बिलकुल भी नहीं है। फिटनेस का मानदंड बल्लेबाजी ही नहीं है। उनको वजन कम करके आना होगा।

आगे कहा गया कि मैदान के अंदर और बाहर उनका आचरण बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है। कुछ बातें कही गई और इशारे किये गये। इन घटनाओं की तरफ ध्यान दिया गया है। उनके लिए अनुशासन में रहना ही अच्छा होगा। उम्मीद करते हैं कि सरफराज अपनी चीजों पर पिता और कोच नौशाद के साथ मिलकर काम करेंगे।

जब सवाल किया गया कि आईपीएल में प्रदर्शन नहीं होने की वजह से सरफराज को टीम से बाहर रखा गया। इस पर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि मयंक अग्रवाल जब टेस्ट टीम में आए थे, तब उन्होंने 1000 फर्स्ट क्लास रन एक महीने में बनाये थे। एमएसके प्रसाद ने आईपीएल के आंकड़े नहीं देखे थे। हनुमा विहारी के लिए भी यही बात लागू होती है, वह इंडिया ए से टीम में आए थे। अगर जब इन लोगों के आईपीएल रिकॉर्ड नहीं देखे गए थे, तो अब क्यों देखा जाएगा। क्रिकेट से सम्बंधित कारण नहीं है।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि आप सोचें कि क्यों सरफराज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के रिजर्व खिलाड़ियों में नहीं थे। सूर्यकुमार और यशस्वी जायसवाल थे क्योंकि ऋतुराज ने शादी के कारण नाम वापस ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+