'मंजर है नया...', टीम में नहीं चुने जाने से हताश सरफराज खान ने ये क्या कर डाला, वीडियो देख नहीं होगा यकीन
IND vs WI, Sarfaraz Khan shares Post: भारतीय टीम में सरफराज खान को नहीं चुना गया है।
IND vs WI, Sarfaraz Khan shares Post: पिछले तीन सीजन से लगातार अपने बल्ले से रनों की बौछार करने वाले सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। सरफराज खान को चयनकर्ताओं द्वारा नजर अंदाज किए जाने से भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी निराश नजर आए हैं।
चौके-छक्के का अंबार: घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान ने कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन करने के अलावा सरफराज ने भारत-ए के लिए भी कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। लेकिन इन सबके बावजूद सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई है। सोशल पर फैंस लगातार चयनकर्ताओं को खरी-खोटी सुनाने का काम कर रहे हैं।

बनाए हैं सबसे ज्यादा रन: सरफराज भारतीय घरेलू सर्किट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। यही वजह है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन भी कहा जाता है। सरफराज ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। पिछले तीन साल में खेले गए 54 पारियों में सरफराज खान के बल्ले से 3505 रन निकले हैं।
100 से अधिक का है औसत: किसी भी बल्लेबाज के लिए लगातार 100 से अधिक की औसत से रन बनाना बेहद मुश्किल काम है। सरफराज ने साल 2019-20 के दौरान खेली 9 पारियों में 154 की औसत से 928 रन बनाए थे। साल 2020-21 के दौरान उन्होंने एक बार फिर 9 पारियों में 122 की ओसत से 982 रन बनाए। इसके बावजूद लंबे समय से उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा इग्नोर ही किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर छलका दर्द: वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं चुने जाने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणजी ट्रॉफी 2022-2023 के हाइलाइट्स का वीडिया शेयर किया है। ऐसा कर वो खुद को मोटिवेट करने की कोशिश कर रहे हैं। फर्स्ट क्लास करियर में रनों की झड़ी लगाने वाले इस खिलाड़ी का साथ फैंस भी दे रहे हैं। वह सरफराज के वीडियो पर हौसला बढ़ाने वाले कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications