दो सगे भाइयों ने मचाई बल्ले से तबाही, भारत के लिए एक ही दिन में जमाये आतिशी शतक

Sarfaraz and Musheer hit hundreds: भारतीय टीम में सगे भाइयों की कुछ जोड़ियों को खेलते हुए देखा गया है। इरफ़ान पठान और युसूफ पठान के अलावा पांड्या ब्रदर्स एक साथ टीम इंडिया में खेले हैं। अब दो ऐसे ही भाई फिर से तैयार हैं। दोनों ने एक ही दिन ने तूफानी बैटिंग करते हुए दो अलग मैचों में शतक जड़े हैं।

इन दोनों भाइयों का नाम सरफराज खान और मुशीर खान है। एक इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की तरफ से खेल रहा है, तो दूसरा अंडर 19 टीम वर्ल्ड कप में भारत के लिए आयरलैंड के विरुद्ध खेल रहा था। मुशीर के ताबड़तोड़ शतक के कारण भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 201 रनों से रौंद दिया।

sarfaraz and musheer

अहमदाबाद में भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक मुकाबला खेला जा रहा है। सरफराज खान ने इसमें टीम इंडिया के लिए धमाका कर दिया। सरफराज के बल्ले से गदर देखने को मिला। 18 चौके और 5 चमचमाते छक्कों की मदद से सरफराज खान ने इस मैच में 160 गेंदों का सामना करते हुए 161 रन बनाए और टीम इंडिया ने पहली पारी में 493 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

सरफराज को देखकर मुशीर ने भी अपना रंग दिखाया और दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप में आयरिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। 9 चौकों और 4 छक्कों से मुशीर ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 118 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 301 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह एक ही दिन में दोनों भाइयों ने तहलका मचा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए आयरलैंड की टीम 302 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। बड़े लक्ष्य के दबाव में आयरलैंड ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। आयरलैंड की पूरी टीम महज 100 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में भारत के लिए मनन तिवारी ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये। सौमी पांडे ने भी 3 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+