Sara Tendulkar: सारा जी कैसा लगा? कश्मीर के ट्रैफिक जाम में फंसी सचिन की लाडली, साथ खड़े इंसान ने की ये हरकत
Sara Tendulkar Viral Video: 'गॉड ऑफ इंडियन' क्रिकेट यानी कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर देश के उन चुनिंदा Star Kids में से हैं, जो कि लोगों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपनी ड्रेस, स्टाइल की वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बन जाती हैं, उनके वीडियो और रील अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनते हैं।
हाल ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं लेकिन ये वीडियो किसी पार्टी-फंक्शन या इवेंट का नहीं है बल्कि एक ट्रैफिक जाम का है, जिसमें सारा तेंदुलकर की गाड़ी फंस गई है और इसके बाद सारा से आम लोग कुछ सवाल करने लगे , जिसकी वजह से सारा कुछ हैरान-परेशान हो गईं।
दरअसल सचिन तेंदुलकर हाल ही में धरती की जन्नत यानी कि कश्मीर घूमने गए थे, उनके साथ उनकी बेटी सारा और पत्नी अंजली भी थीं। इसी दौरान कहीं जाते वक्त सारा तेंदुलकर की गाड़ी कश्मीर के ट्रैफिक जाम में फंस गई। दरअसल सारा और सचिन आगे-पीछे की गाड़ियों में थे। बर्फबारी की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया था और इस दौरान सारा की गाड़ी थोड़ा पापा की गाड़ी से पीछे हो गई, हालांकि उनके साथ उनकी मम्मी अंजली थी।
इसी दौरान एक जगह जब उनकी गाड़ी रूकी तो वहां गाड़ी के पास खड़े इंसान ने सारा को पहचान लिया और वो उनसे सवाल पूछने लगा। उसने पूछा कि 'सारा जी आपको कश्मीर आकर कैसा लगा?' 'सारा जी आप कैसी हैं?' हालांकि सारा ने पहले उस इंसान को इग्नोर किया लेकिन वो इंसान लगातार सारा से सवाल करता रहा लेकिन सारा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया और चुपचाप रहीं लेकिन वायरल वीडियों में देखकर साफ लग रहा है कि वो थोड़ा सा असहज हो गई थीं।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय सारा का वीडियो
फिलहाल सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग सवाल करने वाले इंसान की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग सारा की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सचिन अपने परिवार के साथ कश्मीर में बल्ला बनाने वाली फैक्ट्री को देखने गए थे और वो वहां पर काम करने वाले कुछ लोगों के परिवार से भी मिले थे।
सचिन को लोगों ने डाउन टू अर्थ इंसान कहा
वहां उन्होंने बल्ला देखा और पास आए फैंस के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई थी, जिसके लिए लोग सचिन की काफी तारीफ भी कर रहे थे। लोगों ने उन्हें 'डाउन टू अर्थ' इंसान कहा था और कहा था कि उनकी ये सादगी ही उन्हें सबसे अलग और ऊपर बनाती है।














Click it and Unblock the Notifications