सारा तेंदुलकर ने तोड़ी रिलेशनशिप पसंद पर चुप्पी, बताया कौन होगा पार्टनर और कब करेंगी शादी
Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम अक्सर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है। रिलेशनशिप को लेकर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली थी लेकिन इस बार उनका बयान आया है। सारा ने अपने पार्टनर को लेकर खुलकर बात की है।
सारा ने बताया है कि वह अपने पार्टनर में किन खूबियों को देखना चाहेंगी। उन्होंने इस दौरान अपने माता-पिता के रिश्ते का भी जिक्र किया और बताया कि उन दोनों के बीच दोस्ती ने उनकी सोच को किस तरह से प्रभावित किया है।

Vogue India को दिए एक इंटरव्यू में सारा तेंदुलकर ने कहा कि पति-पत्नी होने से पहले उनके पैरेंट्स अच्छे दोस्त हैं। घर में दोनों के बीच होने वाली मस्ती, मजाक और दोस्ताना अंदाज उन्हें काफी पसंद है। सारा के मुताबिक वह भी अपने भविष्य के पार्टनर के साथ इसी तरह की दोस्ती और सहज रिश्ता चाहेंगी।
सारा के लिए शादी सिर्फ प्यार या एक सामाजिक रिश्ते का नाम नहीं है। वह चाहती हैं कि उनके जीवनसाथी के साथ एक मजबूत दोस्ती भी हो। सारा ने अपने माता-पिता को करीब से देखते हुए यह समझा है कि लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते में पार्टनर का दोस्त होना कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। यानी वह अपने पार्टनर में एक दोस्त को खोजती हैं। इसे ही मजबूत रिश्ते की सीढ़ी मानती हैं।
सारा ने शादी को लेकर क्या कहा?
शादी करने को लेकर उनका साफ़ कहना है कि समाजिक दबाव में शादी का फैसला लेना सही नहीं है। एक तय उम्र तक शादी हो जाना जरूरी नहीं है। उनके अनुसार सबसे पहले सही इंसान होना जरूरी है। रिश्ता अच्छा होना चाहिए। इसके बाद ही शादी के बारे में सोचना सही होता है। शादी के लिए कोई तय सीमा नहीं होती।
कौन होगा सारा का पार्टनर?
सारा की बातों से एक बात साफ़ हो गई है कि वह बिना कोई बॉन्ड किसी से शादी नहीं करना चाहती हैं। सबसे पहले उनका पार्टनर उनको दोस्त की तरह फील हो। प्यार और मजबूती से रिश्ता बने, उसके बाद ही शादी जैसा बड़ा कदम उठाया जाएगा। ये सब खूबियां जिस इंसान में होगी, वही सारा का पार्टनर होगा।
शुभमन गिल के साथ भी जुड़ा नाम
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी उनका नाम जोड़ा जाता रहा है लेकिन बाद में इन बातों को अफवाहें माना गया। गिल और सारा की डेटिंग को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया। अब देखना होगा कि भविष्य में सारा का क्या फैसला होगा।


Click it and Unblock the Notifications
