Fact Check: क्या Shubman Gill और सारा तेंदुलकर का हो गया ब्रेकअप? आखिरकार फैंस के बीच सामने आया बड़ा सच

Sara Tendulkar and Shubman Gill News: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। लेकिन बतौर कप्तान शुभमन गिल ने अब तक सभी को खासा प्रभावित किया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम मौजूदा समय में टेबल टॉपर है।

शुभमन गिल और सारा ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो (Sara Tendulkar and Shubman Gill News)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जिससे उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। साल 2020 में सारा ने आईपीएल मैच के दौरान गिल की प्रशंसा की और दोनों ने अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट को लाइक और कमेंट किया। जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें तेज हो गई थी। लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों ने इस साल यानी 2025 के फरवरी में ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।

Sara Tendulkar 1

सारा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

हालांकि, न तो शुभमन गिल और न ही सारा तेंदुलकर ने कभी सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते की पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है। हाल ही में, सारा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, "मुझे बेवकूफ नहीं बना सकते", जिसे कई लोगों ने इसे गिल से जोड़ते हुए देखा। इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से फैंस को यह विश्वास हो गया है कि दोनों अलग हो गए हैं, हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

सारा अली खान के साथ जोड़ा गया था नाम

शुभमन गिल के सारा अली खान के साथ डेटिंग करने की भी अफवाहें थीं। कॉफ़ी विद करण सीज़न 8 के एक एपिसोड में एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकेटर और खुद के रिश्ते का सच बताया था। होस्ट करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए सारा ने एक मजाकिया टिप्पणी के साथ अटकलों को खारिज कर दिया। जिसमें कहा गया किआपने सारा को गलत पाया है दोस्तों! सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+