Sanju Samson ने ले लिया BCCI से पंगा! श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की तरह खतरे में करियर?

Sanju Samson News: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने खुद को एक बड़ी मुसीबत में डालने लिया है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान केरल के लिए एक भी मैच में हिस्सा नहीं लिया। संजू सैमसन ने यह फैसला इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम और चैंपियंस ट्रॉफी के चयन से ठीक पहले लिया है। ऐसे में उन्हें इन दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर रहना पड़ सकता है।

संजू के फैसले पर होगी जांच (Sanju Samson News)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) संजू सैमसन के मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में भाग नहीं लेने के फैसले की जांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया। उनके इस यह व्यवहार पर बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने सवाल उठाया है।

Sanju Samson 1

संजू सैमसन ने किया बीसीसीआई को निराश

भारतीय क्रिकेट टीम से कई वर्षों तक अंदर-बाहर रहने के बाद संजू सैमसन को पिछले कुछ टी-20 सीरीज से लगातार मौके मिल रहे हैं। लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले चल रहे 50 ओवर के टूर्नामेंट को छोड़ने के अपने फैसले से उन्होंने चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को निराश कर दिया है।

टीम से बाहर होने की संभावना

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम से बाहर किए जाने की संभावना है। यदि वह विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराने का कोई वैध कारण बताने में विफल रहते हैं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखा जा सकता है। इतना ही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी फिर उनके नाम विचार करना मुश्किल होगा।

अय्यर-किशन को मिली थी सजा

टाइम्स ऑफ इंडिया ने BCCI के सूत्र के हवाले से कहा कि चयनकर्ता और बोर्ड घरेलू क्रिकेट के महत्व पर बहुत स्पष्ट हैं। पिछले साल, इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने बिना अनुमति के घरेलू मैच मिस करने के कारण केंद्रीय अनुबंध खो दिया था। सैमसन के मामले में भी, बोर्ड और चयनकर्ताओं को कोई कारण नहीं बताया गया कि वह टूर्नामेंट से क्यों चूक गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+