'वो माैके बर्बाद कर रहा है', इस भारतीय क्रिकेटर के प्रदर्शन से निराश हुए इयान बिशप

Ian Bishop

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में खिलाड़ी मैदान पर जोरदार प्रदर्शन करने के लिए दम दिखा रहे हैं। कईयों की नजरें बड़ा स्कोर कर आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टिकट कटवाने पर हैं। भारतीय टीम कैसी होगी, इसको लेकर भी चर्चाएं जारी हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने अभी तक इस आईपीएल सीजन में रनों की बाैछार कर वापसी की दावेदारी रखी है तो कुछ खिलाड़ी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप भी एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर के प्रदर्शन से निराश दिखे हैं जो अभी तक खास नहीं कर पाया।

जी हां, इयान बिशप राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं हैं। सैमसन ने इस सीजन में आठ मैचों में 228 रन बनाए हैं और उनका यह साधारण प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम के चयन के लिए उपलब्ध होने नहीं देगा। भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में सैमसन के लिए टी20 विश्व कप में जगह बनाना मुश्किल होगा। दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 46 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की पारी समाप्त की थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ वह चूक गए। सैमसन ने 21 गेंदों में 27 रनों की तेज पारी खेली। उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा पर रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में अपना विकेट इनाम में दिया।

Sanju Samson

यह भी पढ़ें- IPL: भारत का एक और युवा बॉलर 150ks की स्पीड के लिए तैयार, उमरान को मिलेगा जोड़ीदार

बिशप ने कहा कि सैमसन के पास एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने का सुनहरा मौका था। उन्होंने कहा कि सैमसन अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं, लेकिन वह मैच की स्थिति को पढ़ने में विफल रहे और हसरंगा के खिलाफ आउट हो गए। उन्होंने कहा कि वह सालों से सैमसन के फैन रहे हैं और उन्हें लगा कि खराब शॉट चयन से उनके मौके बर्बाद हो रहे हैं। बिशप ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के 'टी20 टाइम आउट' पर कहा, "जब जोस बटलर स्कोर नहीं करते हैं तो संजू के पास माैका रहता है कि वो अच्चा फाॅर्म करे और रन बनाए, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी हो सके। लेकिन संजू रन बनाने के अच्छे मौके बर्बाद कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि संजू आउट ऑफ फॉर्म है। लेकिन यह वानिंदु हसरंगा और उनके साथ मैच-अप है, और उन्हें बेहतर पता होना चाहिए था। संजू आसानी से विकेट गंवा रहा है। मैं संजू सैमसन का प्रशंसक हूं, सालों से ऐसा ही हूं, लेकिन वह शॉट चयन से अच्छा फॉर्म बर्बाद कर रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+