IPL: भारत का एक और युवा बॉलर 150ks की स्पीड के लिए तैयार, उमरान को मिलेगा जोड़ीदार

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: भारत के युवा तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने आईपीएल 2022 में अपनी कुछ सनसनीखेज स्पैल से सबको प्रभावित किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहतर कर रही है क्योंकि उसके कई खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं। कुलदीप सेन भी उनमें से एक हैं। सेन ने पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला और चार विकेट चटकाए। राजस्थान रॉयल्स को यहां पर 29 रनों की जीत मिली। रियान पराग को मौके पर पचासा जड़ने के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।

असली पहचान 150 की गति से मिलती है

असली पहचान 150 की गति से मिलती है

कुलदीप सेन इस दौरान आरसीबी के बल्लेबाजों पर बने दबाव के बीच विकेट निकालने में सफल रहे और उन्होंने 3.3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

अपनी तेज गेंदबाजी की गति से भी असर छोड़ने वाले कुलदीप 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार निकाल लेते हैं। वे 146 किलोमीटर घंटा तक की रफ्तार छू लेते हैं। लेकिन असली पहचान 150 की गति से मिलती है, ये बात उमरान मलिक से बेहतर कौन समझ सकता है।

उमरान मलिक की तरह 150 की स्पीड निकालना चाहते हैं

उमरान मलिक की तरह 150 की स्पीड निकालना चाहते हैं

कुलदीप सेन भी उमरान मलिक की तरह 150 की स्पीड निकालना चाहते हैं। सेन ने आरसीबी के खिलाफ दिल खोलकर बॉलिंग की और सीजन का बेस्ट आंकड़ा निकालने में भी कामयाबी हासिल की। ये गेंदबाज हार्ड लेंथ पर हिट करने की अपनी क्षमता और गति के साथ मिलने वाले उछाल के चलते भारत का भविष्य का बॉलर बन सकता है।

भले ही कुलदीप सेन उमरान मलिक की तरह फास्ट नहीं हैं लेकिन उन्होंने बहुत तेज स्पीड निकालने का पक्का इरादा जताया है। मैच के बाद रेयान पराग से बात करते हुए कुलदीप सेन ने कहा कि वह टीम मैनेजमेंट द्वारा लगातार तेज स्पीड से बॉलिंग करने के लिए प्रोत्साहित किए जाते हैं और उनको यकीन है वह जल्द ही 150 की स्पीड को छू लेंगे।

150 की स्पीड आने वाली है- कुलदीप सेन

150 की स्पीड आने वाली है- कुलदीप सेन

कुलदीप ने कहा, '150 की स्पीड आने वाली है। मैं उसके काफी करीब हूं। मुझे तेज गेंदबाजी करने के लिए काफी प्रेरणा मिलती है।'

कुलदीप ने कहा जब राजस्थान की टीम ने पहली पारी में कम स्कोर किया तब भी उनकी टीम घबराई नहीं थी क्योंकि दूसरी पारी में कप्तान संजू सैमसन उनसे कह रहे थे कि यह विकेट दोहरी गति वाला है जिस पर रन बनाना मुश्किल साबित होने जा रहा है।

घरेलू तेज गेंदबाजों के लिए प्लेटफॉर्म साबित हुआ ये सीजन-

घरेलू तेज गेंदबाजों के लिए प्लेटफॉर्म साबित हुआ ये सीजन-

कुलदीप ने कहा, "मेरे दिमाग के पीछे, मुझे पता था कि मुझे हार्ड लेंथ को हिट करना है, इसके अलावा यहां बहुत कुछ करने के लिए नहीं था।"

इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा संस्करण घरेलू तेज गेंदबाजों के लिए प्लेटफॉर्म साबित हुआ था, जो अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल रहे हैं। अर्शदीप सिंह, यश दयाल, मुकेश चौधरी और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों ने पहले ही दमदार प्रदर्शन किया है और भविष्य में किसी समय भारतीय टीम के लिए उनका नाम आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+