संजू सैमसन ने फैंस को दी खुशखबरी! फिट होकर खेलने के लिए हैं 'पूरी तरह से तैयार'
संजू सैमसन घुटने की चोट के चलते बाहर हो गए थे। लेकिन वे अब जल्द से जल्द टीम इंडिया के सेटअप में आना चाहते हैं जहां उनके पास पंत की गैरमौजूदगी में कुछ हासिल करने का मौका है।

भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में अगर फैंस किसी कीपर को उनकी जगह लेता देखना चाहते तो वे संजू सैमसन थे लेकिन इस खिलाड़ी के पास निश्चित तौर पर अच्छा भाग्य नहीं है। जब टीम उन पर मेहरबान लगती है तो वे बहुत अच्छा प्रदर्शन लगातार नहीं कर पाते। जब वे मैच्योर लगने लगे थे तो चोटिल हो गए और वह भी ऐसे समय में जब पंत महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हैं और टी20 में ईशान किशन अभी भी बहुत अच्छा विकल्प नहीं हैं।
असल में भारत का हर विकेटकीपर कहीं ना कहीं कंसिस्टेंसी की कमी से जूझ रहा है। पंत भी टेस्ट को छोड़कर बाकी फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे थे। ईशान किशन अभी भी जगह पक्की करने से दूर हैं लेकिन उनके दोहरे शतक ने उनको प्लेइंग 11 में लेने के लिए अहम दावेदार जरूर बना दिया है। अब किशन को सैमसन से जल्द ही टक्कर मिलेगी क्योंकि सैमसन ने पुष्टि की है कि उन्होंने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है और घुटने की चोट से उबरने के बाद जल्द ही वापसी करेंगे। संजू सैमसन वर्तमान में बैंगलोर में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की।
सैमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "वे जाने के लिए अब पूरी तरह तैयार हैं।"
संजू को श्रीलंका के खिलाफ टी20 में घुटने की चोट के कारण बाहर कर दिया गया था और कीवियों के खिलाफ खिलाफ चल रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना गया था।
फिलहाल भारतीय टीम में जितेश शर्मा एक रिप्लेसमेंट कीपर के तौर पर खेल रहे हैं लेकिन ईशान के ऊपर उनको वरीयता मिलना काफी मुश्किल है। वैसे सैमसन अब सीधे आईपीएल 2023 में ही खेलेंगे क्योंकि घरेलू स्तर पर उनकी टीम केरल रणजी में आगे नहीं बढ़ी है और भारत को दो और टी20 मैचों के बाद चार मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज खेलनी है।
मौजूदा सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार (29 जनवरी) को लखनऊ में खेला जाएगा। मिचेल सैंटनर की अगुआई वाली टीम ने पहले गेम में भारत की युवा टीम को 21 रनों से हरा दिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications