MI vs RR: हार्दिक पांड्या का फैन्स ने किया विरोध तो सपोर्ट में उतरे संजय मांजरेकर, टॉस पर हुआ बवाल

MI vs RR: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोहित शर्मा को हटाकर उनको कप्तान बनाने से मुंबई इंडियंस के फैन्स काफी नाराज हैं और उनको हर ग्राउंड पर फैन्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। मुंबई में भी ऐसा हुआ है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या टॉस करने के लिए गए तब उनको क्राउड ने 'बू' करना शुरू कर दिया। टॉस कराने के लिए ब्रॉडकास्ट टीम से मौजूद संजय मांजरेकर को हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरना पड़ा और फैन्स से अपील करनी पड़ी।

mumbai and rajasthan

संजय मांजरेकर ने कहा कि हमारे साथ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं और इनके लिए तालियाँ बजाइए, अच्छा बर्ताव करें। मांजरेकर की इस अपील के बाद हार्दिक पांड्या की मुस्कान छूट गई। संजू सैमसन भी उस समय उनके साथ खड़े हुए थे।

इससे पहले अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस का पहला मैच गुजरात के खिलाफ था और हार्दिक पांड्या को वहां भी फैन्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। पांड्या गुजरात की टीम छोड़कर मुंबई में कप्तान बन गए थे। उन्होंने अपने अनुबंध में कप्तानी मांगी थी, इसका जवाब भी नहीं दे पाए। प्रेस वार्ता में उनसे पूछा गया था कि कप्तानी की शर्त रखकर आप टीम में आये थे। पांड्या चुप रहे।

रोहित शर्मा के फैन्स पांड्या के ऊपर काफी नाराज दिखाई देते हैं। पांच बार खिताबी जीत वाले कप्तान को मुंबई इंडियंस के फैन्स इस बार भी लीड करते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है, पांड्या से फैन्स की नाराजगी भी बढती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+