Dinesh Karthik Health: क्या RCB के अगले मैच में नजर नहीं आएंगे दिनेश कार्तिक? हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेलने के बाद अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक अस्वस्थ नजर आए थे। इस बीच कार्तिक के स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया गया है।

dinesh karthik

IPL 2023: आईपीएल का मैच नंबर 54 मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। जहां आरसीबी के 200 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी एमआई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक की जगह अनुज रावत विकेटकीपिंग करते दिखे, वहीं आउट होने के बाद डीके अस्वस्थ नजर आए थे।

दरअसल, मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेलने के बाद अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक अस्वस्थ नजर आए थे। इस बीच कार्तिक के स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा करते हुए मुख्य कोच संजय बांगड़ ने खुलासा किया है कि कार्तिक बैंगलोर की पारी के दौरान अस्वस्थ महसूस करने लगे थे।

मुंबई के खिलाफ कार्तिक ने आरसीबी के लिए शानदार पारी खेली। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने कार्तिक के स्वास्थ्य और आईपीएल 2023 में बैंगलोर के आगामी मैच के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में बात की। बांगड़ ने कहा कि, कार्तिक ने आरसीबी के डगआउट में लौटने पर उल्टी भी की। उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि, अपनी बल्लेबाजी के दौरान दिनेश थोड़ा डिहाइड्रेड थे और आउट होने के बाद उन्होंने उल्टी भी की थी। अगले मैच को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल उसमें काफी वक्त है। उम्मीद है तब तक वह ठीक हो जाएंगे। बांगर ने बताया कि कार्तिक उनके लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

दरअसल, कार्तिक ने मुंबई की पारी के दौरान विकेटकीपिंग नहीं की थी, बल्कि उनकी जगह अनुज रावत विकेटकीपिंग करते नजर आए। कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के लिए 18 गेंदों में 30 रन बनाए और उनकी मनोरंजक पारी ने बैंगलोर को 20 ओवरों में 199 पर पहुंचा दिया।

बांगड़ ने कहा कि, 'हमारे युवा भारतीय बल्लेबाज बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। लोमरोर ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने मौके को अच्छी तरह से लिया है। लेकिन अनुज रावत या शाहबाज़ अहमद जैसे किसी व्यक्ति को जब भी वे अवसर मिले हैं, दुर्भाग्य से वे भुनाने में सक्षम नहीं रहे हैं।' इस पर आपको युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा और आप शायद इसे रिंकू सिंह के उदाहरण से जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+