संजय बांगर ने कहा- वो सफेद गेंद क्रिकेट में विराट का बैकअप है, नंबर 3 का शानदार विकल्प है

नई दिल्ली, 25 फरवरी: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में एक जबरदस्त पारी खेली और भारत को 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 62 रनों से श्रीलंका को मात दी है। श्रेयस अय्यर ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी चौथी T20 इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाई जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके लगाते हुए तूफानी गति से नाबाद 57 रन बनाए।

Sanjay Bangar feels Shreyas Iyer could be Virat Kohli backup in limited over cricket

27 साल के खिलाड़ी को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का एक बेजोड़ बल्लेबाज माना जाता है। जब रोहित शर्मा 12वें ओवर में आउट हुए तब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 44 रनों की साझेदारी भी की। श्रेयस की पारी से भारत के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि 27 साल का यह खिलाड़ी विराट कोहली का बैकअप ऑप्शन साबित हो सकता है।

संजय बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए कहा कि बेंच स्ट्रेंथ मजबूत होती जा रही है। श्रेयस अय्यर जिस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जा रहे हैं वह नंबर 3 पर विराट कोहली लंबे समय से कर रहे हैं। विराट कोहली कुछ मैचों में चोटिल हो जाते हैं तो मुझे लगता है कि अय्यर नंबर 3 के बहुत अच्छे विकल्प हो सकते हैं और शायद टीम मैनेजमेंट की नजरें श्रेयस अय्यर पर इसी ओर टिकी हुई हैं।

भारत के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान भी बांगर की बात से सहमति जताते हैं और श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हैं। इरफान पठान कहते हैं इस खिलाड़ी के पास अपना ही स्वैग है। जब यह लड़का अपनी फॉर्म में होता है तो उसको देखने का मजा ही कुछ और होता है। जो इतने बड़े-बड़े शॉट खेलते हैं वे एक ही जगह पर नहीं खड़े होते लेकिन जिस तरह का बैलेंस वह लेकर आते हैं वह उनकी अपनी खुद की काबिलियत है। उन्होंने 2 छक्के धीमी गेंदों पर लगाए- एक करुणारत्ने और दूसरा चमीरा की गेंद पर था। उन्होंने अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब दिया है। आपको अपनी जुबान से कुछ भी कहने की जरूरत नहीं होती है। अगर हम श्रेयस अय्यर से हर बार 160 के स्ट्राइक रेट की अपेक्षा रखें तो यह हमेशा तो नहीं होगा। वे थोड़े अलग किस्म के बल्लेबाज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+