'शमी भाई आपकी हां का इंतजार कर रहे,' सानिया मिर्जा को देख भावुक हुआ फैन, पोस्ट पर की ये खास डिमांड
Sania Mirza: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। हालांकि, फैंस उनकी लाइफ में होने वाली हर एक्टिविटी पर न सिर्फ पैनी नजर रखते हैं, बल्कि दिलचस्प रिएक्शन भी देते हैं, लेकिन इस बार एक फैन ने सारी हदें पार कर दी हैं।
कभी अपने टेनिस करियर की वजह से चर्चा में रहने वाली सानिया अब अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो अपलोड किये हैं, जिसके कैप्शन में लिखा, 'ब्लूहाउस इन द कैपिटल।' अब इस पोस्ट पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

हालांकि, कुछ फैंस उनकी पोस्ट पर तारीफ करते नजर आते हैं तो कुछ उनके स्टाइल और फैशन को लेकर मजेदार कमेंट्स करते हैं। वहीं, कई फैंस ने उनकी तस्वीर पर अपने व्यक्तिगत विचार शेयर करते हैं। इस बीच एक फैन ने सानिया की पोस्ट पर हैरान करने वाला कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि, "मोहम्मद शमी भाई आपकी हां का इंतजार कर रहे हैं। प्लीज मैम हां कर दीजिए, आपकी ये जोड़ी इंडिया की बेस्ट जोड़ी होगी।'
फैंस की प्रतिक्रियाओं का अंदाज इस बात को साबित करता है कि सानिया मिर्जा न केवल एक खेल की हस्ती हैं, बल्कि उनकी शख्सियत भी उनके चाहने वालों के दिलों में बस चुकी है।
सानिया मिर्ज़ा के नाम कई पदक और ट्रॉफियां
2003 से 2023 तक के अपने करियर के दौरान, सानिया मिर्ज़ा ने कई पदक और ट्रॉफियां बटोरीं। उन्होंने अपने 22 साल के करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किए। 2015 और 2016 के बीच, उन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम खिताब और दो WTA फ़ाइनल ट्रॉफ़ियां जीतीं। दुर्भाग्य से, जनवरी 2023 में दुबई टेनिस चैंपियनशिप ने उनके पेशेवर टेनिस सफ़र का अंत कर दिया।
ये भी पढ़िए- Year Ender 2024: अभिषेक शर्मा से लेकर हर्षित राणा तक, इन भारतीय स्टार को टीम इंडिया में पहली बार मिला मौका
उनकी यात्रा इस बात का उदाहरण है कि कैसे एथलीट अपने जुनून से जुड़े रहते हुए नई भूमिकाओं में सफलतापूर्वक बदलाव कर सकते हैं। सानिया की कहानी कई युवाओं को प्रेरित करती है।












Click it and Unblock the Notifications