सानिया मिर्जा से तलाक के बाद इस बॉलीवुड स्टार के पीछे पड़े शोएब मलिक! एक्ट्रेस पर रखते हैं पूरी नजर
Sania Mirza Shoaib Malik : भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। मलिक ने अपनी तीसरी शादी सना जावेद से की है जोकि पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। इस बीच क्रिकेटर के सोशल मीडिया अकाउंट से एक हैरान करने वाला नाम सामने आया है।
शोएब मलिक, सानिया से तलाक के बाद एक तरह से भारत से अपना नाता तोड़ चुके हैं, लेकिन वह बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शोएब और हुमा कुरैशी के बीच कोई खास रिश्ता है? या ये बस एक साधारण इंस्टाग्राम फॉलोइंग है?

कहीं ये कोई एक नया अफेयर तो नहीं है?
जब पाक क्रिकेटर ने हुमा को फॉलो किया, तो यूजर्स के मन में ढेरों सवाल उठने लगे। कहीं ये कोई एक नया अफेयर तो नहीं है? या बस एक क्रिकेटर और एक एक्ट्रेस के बीच की दोस्ती का प्रतीक? हालांकि, इस रिश्ते पर अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। दोनों के बीच के किसी भी रिश्ते की हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं।
शोएब और सानिया के तलाक की बात करें तो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने कई कारणों से तलाक लिया, रिपोर्ट बताती हैं कि मिर्ज़ा मलिक के विवाहेतर संबंधों से नाखुश थे। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलिक का एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीन साल तक अफेयर रहा, जबकि वह उस समय मिर्ज़ा से शादीशुदा थे।
मिर्ज़ा की सोशल मीडिया गतिविधि ने मलिक के साथ उनके रिश्ते में उथल-पुथल का संकेत दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कीं, जैसे 'जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें।' कथित तौर पर तलाक की कार्यवाही 2022 के अंत में शुरू हुई। मिर्ज़ा और मलिक का एक बेटा है जिसका नाम इज़हान है।
हालांकि, उम्मीद है कि सानिया मिर्जा अब इस रिश्ते को भुलाकर आगे निकल चुकी होंगी। उनकी यात्रा इस बात का उदाहरण है कि कैसे एथलीट अपने जुनून से जुड़े रहते हुए नई भूमिकाओं में सफलतापूर्वक बदलाव कर सकते हैं। सानिया की कहानी कई युवाओं को प्रेरित करती है।












Click it and Unblock the Notifications