Sanath Jayasuriya को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Sanath Jayasuriya, Latest News in Hindi: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सनथ जयसूर्या के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में सफल कार्यकाल के बाद अब उन्हें टीम का हेड कोच घोषित कर दिया गया है। भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था।

जयसूर्या बने रहेंगे टीम के कोच

बोर्ड के बयान में बताया गया कि मुख्य कोच के रूप में सनथ जयसूर्या की भूमिका 01 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। बोर्ड के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। इस दौरान जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे। पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में श्रीलंका ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

Sanath Jayasuriya 1

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ शानदार रहा करियर

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले जयसूर्या का श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ शानदार करियर रहा है। 1989 से 2011 के बीच उन्होंने 110 टेस्ट, 445 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनकी बल्लेबाजी का हुनर ​​उनके स्कोर से पता चलता है: टेस्ट में 40.07 की औसत से 6,973 रन, वनडे में 36.75 की औसत से 13,430 रन और टी20 इंटरनेशनल में 23.29 की औसत और 129.15 की स्ट्राइक रेट से 629 रन बनाए हैं।

श्रीलंका की टीम हुई मजबूत

हाल ही में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया। जिसमें पहला वनडे बराबरी पर समाप्त हुआ था। इन उपलब्धियों ने श्रीलंकाई क्रिकेट में वापस जान फूंकने का काम किया है। श्रीलंका की टीम पिछले कुछ सालों से लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+