'जो बंदा इतनी लॉयल लड़की का नहीं हुआ, वो आपका कैसे होगा', रोमांटिक फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं सना जावेद
Shoaib Malik Sana Javed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी कर ली है। सना जावेद ने शोएब मलिक से दूसरी शादी की है। शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। शोएब मलिक और सना जावेद पिछले तीन-चार सालों से रिलेशनशिप में थे।
14 साल पुराना रिश्ता टूटा: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी। लगभग 14 साल बाद शोएब और सानिया की यह जोड़ी टूट गई है। सानिया ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा हुआ था। इसके बावजूद भी शोएब और सानिया के बीच अनबन की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही थी। 20 जनवरी यानी कि शनिवार को जब शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ शादी की तस्वीर शेयर की तो हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सना जावेद शोएब मलिक के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। सना जावेद की तस्वीर पर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।
सना जावेद की तस्वीर के नीचे एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा जो बंदा इतनी लॉयल लड़की का ना हो सका वह तुम्हारा क्या होगा? वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि इसी तरह का पोज सना ने अपने पहले पति के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सना जावेद लगातार ट्रोलर्स का शिकार बन रही हैं।
बता दें की सना जावेद पाकिस्तान की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। कराची विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद साल 2012 में उन्होंने कई नाटकों में अभिनय किया था। शोएब मलिक से पहले सना जावेद ने पाकिस्तानी सिंगर उमर जसवाल से साल 2020 में शादी की थी। लेकिन इन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications