अभिषेक शर्मा के फैन हुए पाकिस्तानी, पूर्व पाक क्रिकेटर ने बताया खतरनाक खिलाड़ी

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उनकी तूफानी शतकीय पारी ने भारत को शानदार जीत दिलाई। अभिषेक के इस प्रदर्शन की चर्चा अब पाकिस्तान में भी हो रही है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि अभिषेक को सिर्फ आक्रामक शॉट खेलने वाला बल्लेबाज समझना गलत होगा। उनके मुताबिक अभिषेक के खेल में ताकत के साथ शानदार समझ और तकनीक भी नजर आती है।

abhishek sharma

सलमान बट ने क्या कहा?

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अभिषेक की बल्लेबाजी पर बात की। उन्होंने कहा कि अभिषेक कोई सामान्य स्लॉगर नहीं हैं, बल्कि बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं। वह मैदान पर निडर होकर खेलते हैं और बड़े शॉट लगाने से पीछे नहीं हटते।

उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर गेंद पर आंख बंद करके बल्ला नहीं घुमाते। वह गेंद की लाइन और लेंथ को समझते हैं और उसी के अनुसार शॉट खेलते हैं। उनकी बल्लेबाजी में गेंद को सही दिशा में मारने की समझ दिखाई देती है। यही वजह है कि उनके बल्ले से निकले शॉट सहजता से सीमा रेखा के पार पहुंच जाते हैं।

वेलिंग्टन में आया था तूफान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने केवल 38 गेंदों पर 113 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी और वैभव सूर्यवंशी के 19 गेंदों पर 45 रन की मदद से भारत ने 199 रन का लक्ष्य केवल 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने यह मुकाबला छह विकेट से जीता और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

कामरान अकमल ने जताई हैरानी

उनके अलावा अन्य अन्य बातचीत में कामरान अकमल ने भी कहा कि यह एक अलग लेवल की बैटिंग है। भारतीय खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। कामरान अकमल ने भारतीय टीम की बैटिंग को लेकर काफी हैरानी जताई और कहा कि यह उनकी स्किल है क्योंकि पिच बैटिंग के लिए उतनी आसान नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+