'वादा करो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से नहीं खेलोगे,' बौखलाहट में पूर्व पाक खिलाड़ी ने भारत पर कसा तंज़
India vs Pakistan: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना करने के बाद बौखलाहट देखने को मिली है। पाकिस्तानियों ने भारत के ऊपर निशाना साधने का काम किया है। शाहिद अफरीदी ने शिखर धवन को लेकर बयानबाजी की थी।
उसी तरह एक और पाकिस्तानी सलमान बट ने भी अब कुछ वही किया है और भारतीय टीम को निशाना बनाया है। उन्होंने तो दो कदम आगे जाकर सीनियर टीम से एक सवाल पूछा है और वादा करने के लिए भी कहा है। सलमान बट वही हैं, जिनको फिक्सिंग आरोपों के बाद बैन किया गया था।

बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पूरी दुनिया उनके बारे में बात कर रही है, उन्होंने क्रिकेट जगत और फैन्स को क्या संदेश दिया है? आप क्या दिखाना चाह रहे हैं? क्या साबित करना चाह रहे हैं? अब वर्ल्ड कप में मत खेलो। किसी भी ICC टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ मत खेलो।
भारत को दी बड़ी चुनौती
बट ने आगे कहा कि ये वादा समझ करो। देखो, हम मानते हैं कि हर चीज़ की अपनी एक जगह होती है। लेकिन अब जब तुम सब कुछ आपस में जोड़ रहे हो, तो फिर किसी भी स्तर पर, किसी भी टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ मत खेलो। यहाँ तक कि ओलंपिक्स में भी नहीं। प्लीज़ ऐसा ही करना। मुझे वाकई देखना है। दांव बड़े होंगे, और तब देखेंगे कि उस स्तर पर कितना राष्ट्रवाद दिखा पाते हो।
सीनियरों को ठहराया दोषी
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने वाले सीनियर खिलाड़ियों के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि यह क्या मानसिकता है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसे निर्णय कौन ले रहा है। 4-5 लोग खेलना नहीं चाहते थे लेकिन अन्य खिलाड़ी खेलना चाहते हैं, उनके ऊपर दबाव रहा है।
अंत में उनका यह भी कहना था कि भारत ने मैच खेलने से मना किया था, यह याद रखा जाएगा। अब अगर वे आईसीसी इवेंट्स में अपना रुख बदलते हैं, तो यह राष्ट्रवाद याद दिलाया जाएगा। हम उनको यह बताते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications