IPL और क्रिकेट जगत में पसरा मातम, चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी के पिता का निधन
Devon Conway: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, इसमें मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया लेकिन आईपीएल के लिए एक दुःखद खबर भी सामने आई।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स ने ब्लैक आर्मबैंड पहने थे, पहले इस बारे में जानकारी प्रदान नहीं की गई थी। मैच के बाद पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक बड़े प्लेयर के पिता का निधन हो गया है।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान हर्षा भोगने ने सांत्वना देने के लिए उस खिलाड़ी का नाम लिया। दरअसल न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी डेवोन कॉनवे के पिता का निधन हो गया। वह इस मुकाबले में भी नहीं खेले थे। हर्षा ने सांत्वना देने के बाद कार्यक्रम शुरू किया था।
चेन्नई ने पहले ब्लैक आर्मबैंड, डेवोन कॉनवे के पिता का निधन
मुकाबले के दौरान चेन्नई के ब्लैक आर्मबैंड को लेकर संशय था लेकिन स्थिति साफ़ नहीं हो पाई थी। मैच के बाद ही पूरी कहानी सामने आई। डेवोन कॉनवे को शायद अब वापस न्यूजीलैंड जाना होगा। पिता के निधन के बाद उनको परिवार के सदस्यों के साथ रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
रोहित-सूर्या का चला बल्ला
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया, इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तहलका मचाने का काम किया। दोनों बल्लेबाजों ने गदर मचाते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली। मुंबई ने इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज की।
मुंबई की चौथी जीत
मुंबई इंडियंस ने पिछली हार का हिसाब भी बराबर कर दिया। सीजन की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पराजित किया था। अब मुंबई ने उसका बदला लेते हुए चेन्नई को बुरी तरह पराजित किया और 9 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई ने मुंबई को 177 का लक्ष्य दिया था।












Click it and Unblock the Notifications