VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने भारत की हार के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार, कहा- सिर्फ एक रात में कोई भी टीम...

इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को मिली करारी हार फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर से लेकर दूसरे देशों के कई दिग्गज भारत की हार के लिए कई वजह बता रहे हैं।

Sachin Tendulkar On Indian Team: इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को मिली करारी हार फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर से लेकर दूसरे देशों के कई दिग्गज भारत की हार के लिए कई वजह बता रहे हैं। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने बताया क्यों मिली हार

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी भारत की हार पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सचिन तेंदुलकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि 168 रनों का टारगेट एडिलेड ओवल में काफी नहीं थे। इस मैदान पर कम से कम बल्लेबाजों को 190 या उससे अधिक स्कोर बनाना चाहिए था। हमने पहले बोर्ड पर रन कम लगाए और इसके बाद एक भी विकेट झटकने में भी कामयाबी हासिल नहीं की।

कोई भी टीम रातोंरात नंबर वन नहीं बनती

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पर है। कोई भी टीम रातोंरात इस मुकाम पर नहीं पहुंचती है। खिलाड़ियों ने मेहनत की है, आप एक हार से टीम की इस तरह से आलोचना नहीं कर सकते। बाहर जाकर खासतौर पर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कोई भी खिलाड़ी जाकर फेल नहीं होना चाहता है। क्रिकेट खेल ही ऐसा है जिसमें उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, हम सभी को इसे समझना होगा।

हार के साथ ही वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत

इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के साथ ही भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया। भारतीय टीम के पास जिस तरीके के खिलाड़ी हैं उन्हें देखते हुए वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भारत को वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे थे। लेकिन भारतीय टीम एक बार फिर नॉक आउट मुकाबले में जीत दर्ज करने से चूक गई। भारत ने आईसीसी का आखिरी ट्रॉफी साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+