'पूरी तरह से न्याय होना चाहिए', सचिन ने दिया अनोखा नियम लाने का सुझाव

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आए दिन कुछ ऐसी घटनाएं देखे को मिलती हैं जो देखते ही देखते दुनियाभर में चर्चा का विषय बन जाती हैं। माैजूदा समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज जारी है, जिसके चाैथे टेस्ट के तीसरे दिन ऐसी घटना देखने को मिली, जिसको लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी प्रतिक्रिया देने से नहीं रूक पाए। दरअसल, हुआ ऐसा कि बल्लेबाजी कर रहे बेन स्टोक्स ने जब एक गेंद को मिस किया तो वह स्टंप पर जा लगी, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी जिसके कारण गेंदबाज की मेहनत पर पानी फिर गया। ऐसे में सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक अनोखा नियम लाने का सुझाव दिया।

Sachin tendulkar

यह भी पढ़ें- जानिए काैन है 'हिमाचली छोरी' रेणुका, महिला वर्ल्ड कप में मचाएगी धमाल

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर नया नियम लागू करने की बात कही
सचिन ने मजाकिया अंदाज में इसको लेकर ट्वीट किया और उसे शेन वॉर्न को भी टैग किया। सचिन ने गेंदबाजों के पक्ष में बात रखी। सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा "इस तरह के मामलों में क्या एक नया नियम लागू किया जाना चाहिए जिसका नाम "हिटिंग द स्टंप्स" हो। इस बारे में आप लोगों का क्या विचार है? गेंदबाजों के साथ पूरी तरह से न्याय होना चाहिए।"

वॉर्न ने दिया जवाब
सचिन के इस ट्वीट पर शेन वॉर्न ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगाई। उन्होंने लिखा, ''यह बहुत जरूरी विचार है और बहस के लायक एक मुद्दा है। मैं इसके बारे में वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी से बात करने के बाद आप को बताता हूं। ऐसा मैंने कभी पहले नहीं देखा। 142 की स्पीड से आई गेंद स्टंप्स पर लगती है, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरतीं।''

ऐसे बचे स्टोक्स
दर्शकों को ये आकर्षक घटना खेल के तीसरे दिन देखे को मिली जब बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो पहली पारी के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी के 31वें ओवर में कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करने आए। सामने थे स्टोक्स। ओवर की पहली गेंद ग्रीन ने फेंकी जिसे स्कोक्स ने छोड़ दिया, लेकिन गेंद स्टंप को छूकर चली गई। आवाज जोर से आई जिससे कि लगा गेंद पैड से लगी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपील की और रेफरी पॉल राइफल ने भी स्टोक्स को एल्बीड्ब्ल्यू आउट दे दिया। बाद में जब स्टोक्स ने रिव्यू लिया तो देखा गया कि गेंद तेजी से विकेट को लगते हुए निकल गई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। यह देख ना सिर्फ स्टोक्स हंस पड़े, बल्कि वीडियो चर्चा का विषय भी बन गया। स्टोक्स तब 16 रन पर खेल रहे थे। जीवनदान मिलने पर उन्होंने फिर 66 रनों की पारी खेल डाली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 70 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। बेयरस्टो 103 और जैक लीच 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। कंगारूओं के पास अभी भी 158 रनों मजबूत बढ़त है जिन्होंने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 416 रन पर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने शतक लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+