सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया अपने फेवरेट सिंगर का पसंदीदा गाना, बोले- बहुत पॉवरफुल हैं लिरिक्स

Kishore Kumar's 94th Birth Anniversary: दिवंगत गायक और अभिनेता किशोर कुमार की 94वीं जयंती पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें खास अंदाज में याद किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह बताते हैं कि एक ऐसा गाना बजाएंगे जिसने सभी का दिल जीता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सचिन ने एक टेबल के सामने बैठकर अपना एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'आज किशोर दा का जन्मदिन है। मैं आज इस मौके पर एक ऐसा गाना लगाने वाला हूं, जिसने सबका दिल जीता है। इसके लिरिक्स बहुत पावरफुल हैं, लेकिन इससे पहले आप भी किशोर दा का अपना फेवरेट सॉन्ग जरूर शेयर कीजिए। सुनिए इस गाने को।

Sachin Tendulkar

इसके बाद सचिन 'आने वाला पल' गाना गाते हैं, अपनी आंखें बंद करते हैं और उसे गुनगुनाते हैं। जैसे ही गाना बजता है, वीडियो में मशहूर गायक की कई तस्वीरें आती हैं।

फैंस ने इस मौके पर सचिन के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए हैं, और गायक का अपना पसंदीदा गाना भी शेयर किया। एक फैंस ने अपना पसंदीदा गाना बताया, 'पल-पल दिल के पास।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'एक लड़की भीगी भागी सी।' एक अन्य फैन ने कई गानों के साथ कमेंट किया और लिखा, 'अमानुष, ओ मांझी रे, मैं शायर बदनाम, हंसिनी।'

ये भी पढ़ें- Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी में दिखी अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी, चटकाए दो अहम विकेट

किशोर कुमार ने एक अभिनेता के रूप में 1946 में आई फिल्म शिकारी से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा 1948 में रिली हुई फिल्म जिद्दी के लिए उन्होंने पहली बार गाना गया था। जिसमें उन्होंने देव आनन्द के लिए गाना गाया, जिद्दी की सफलता के बावजूद उन्हें न तो पहचान मिली और न कोई खास काम मिला। कई फिल्मों में गाने के बाद एस डी बर्मन ने उन्हें 'बहार' फ़िल्म में एक गाना गाने का मौका दिया, और यह गाना बहुत हिट हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+