Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी में दिखी अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी, चटकाए दो अहम विकेट
Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 के बाद एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। मंगलवार को सेंट्रल जोन के खिलाफ देवधर ट्रॉफी मैच के दौरान साउथ जोन के लिए अर्जुन ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। साउथ जोन ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है।
युवा खिलाड़ी अर्जुन ने इस दौरान दो विकेट लिए, जिसमें एक अच्छी तरह से सेट बल्लेबाज यश दुबे का विकेट भी शामिल था, जो 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। अर्जुन तेंदुलकर को दूसरी सफलता शिवम मावी के रूप में मिली।उन्होंने मावी को साई सुदर्शन के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।

साउथ जोन ने जीता मैच
दरअसल, सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 261 रन बनाए, 262 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन ने शानदार शुरुआत की। साउथ जोन ने 48.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ये मुकाबला जीत लिया है। साईं सुदर्शन ने शानदार शतकीय पारी (132) खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
इस बीच अर्जुन अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने हाल भी में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की थी। अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शर्टलेस मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट खेमे में बेहतरीन फिटनेस को बनाए रखने का चलन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे कई अन्य खिलाड़ियों ने शुरू किया है और अब अर्जुन भी पूर्व कप्तान के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
इससे पहले जून में अर्जुन को बीसीसीआई द्वारा बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में 20-दिवसीय शिविर के लिए बुलाया गया था। अर्जुन, जो गोवा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं और पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, यहां से उन्हें अगस्त में शुरू होने वाले शिविर के लिए बुलाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications