Sachin Tendulkar ने युवराज और कुंबले के साथ गोवा में बिताए खास पल, शेयर किया 'दिल चाहता है' मोमेंट

Sachin Tendulkar on Instagram: सचिन तेंदुलकर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सचिन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar on Instagram: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में मौजूद है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद सचिन तेंदुलकर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह और अनिल कुंबले के साथ हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। सचिन इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक भारत के लिए खेलते रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में इन तीनों ही को लीजेंड का तमगा दिया गया है।

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीर

सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर हर तरह की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। कई बार सचिन को कुकिंग करते हुए देखा गया है। वहीं कई मौकों पर वह फैमिली के साथ वेकेशन पर भी रहते हैं। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपनी तस्वीर के साथ ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इतना ही नहीं सचिन का यह पोस्ट देख फैंस को अमीर खान की 'फिल्म दिल चाहता है' कि याद भी आ रही है।

युवराज और कुंबले के साथ शेयर की तस्वीर

3 मार्च यानी शुक्रवार को सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। युवराज सिंह और अनिल कुंबले इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। यह तस्वीर गोवा की है। सचिन ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि गोवा में हमारा दिल चाहता है मोमेंट। आपको क्या लगता है कि आकाश, समीर और सिड कौन हैं? सचिन के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ब्लॉकबस्टर रही थी 'दिल चाहता है' फिल्म

बॉलीवुड में दोस्ती पर बनी कई फिल्मों ने फैंस के बीच सुर्खियां बटोरी है। आमिर खान, अक्षय़ खन्ना और सैफ अली खान की फिल्म 'दिल चाहता है' को भी फैंस ने खासा पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी आकाश, समीर और सिड तीन दोस्तों की होती है। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को इस फिल्म से जोड़ते हुए फैंस से सवाल किया है। सचिन के इस सवाल का जवाब भी फैंस अपने ही अंदाज में दे रहे हैं। फैंस लगातार अपने अंदाजे से बताने का काम कर रहे हैं कि इन तीनों में आकाश, समीर और सिड कौन-कौन है। तस्वीर के नीचे कमेंट्स में जाकर आप फैंस के रिएक्शन को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+