'मुझे वो पल याद है जब मैंने तुम्हें टेस्ट कैप पहनाई थी', रोहित के संन्यास पर सचिन ने कही दिल जीतने वाली बात

Sachin Tendulkar On Rohit Sharma: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने पर भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सचिन तेंदुलकर ने रोहित के फैसले को सम्मानजनक बताया और कहा कि वह हमेशा क्रिकेट के प्रति अपनी जुनून के लिए जाने जाते रहे हैं।

सचिन ने कही दिल जीतने वाली बात (Sachin Tendulkar On Rohit Sharma)

रोहित को लेकर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे याद है कि साल 2013 में ईडन गार्डन्स में मैंने तुम्हें टेस्ट कैप पहनाई थी और फिर दूसरे दिन वानखेड़े स्टेडियम की बालकनी में तुम्हारे साथ खड़ा था। सचिन ने रोहित के क्रिकेट करियर को लेकर उनकी सराहना की और उन्हें एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट में देने वाले योगदान के लिए बधाई दी।

Sachin Tendulkar 1

पहले टेस्ट में बनाया था शतक

रोहित शर्मा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया था। यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक थी, क्योंकि यह सचिन तेंदुलकर की आखिरी टेस्ट सीरीज भी थी। सचिन तेंदुलकर ने इस सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। रोहित शर्मा ने अपनी टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शतक बनाया था।

रोहित ने शुरुआती दो मैचों में जड़े थे शतक

रोहित ने अपने डेब्यू टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने शतक लगाया, उनके इन शतकों ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह पक्की करने में मदद की और भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी के रूप में स्थान दिला दिया। रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में 24 टेस्ट मैचों में नेतृत्व किया। इनमें से 12 मैचों में टीम को जीत मिली, जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 3 मैच ड्रॉ रहे।

बतौर कप्तान शानदार रहा सफर

रोहित शर्मा के कप्तानी कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की। इसके अलावा, रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा है, और उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+