क्या सचिन तेंदुलकर बनने वाले हैं BCCI अध्यक्ष? मास्टर ब्लास्टर ने खुद आकर साफ़ की स्थिति
Sachin Tendulkar: रोजर बिन्नी के बाद बीसीसीआई को अब नया अध्यक्ष मिलना है, बोर्ड की एजीएम में नए अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस बीच खबरें सामने आ रही थीं कि पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। सचिन तेंदुलकर से बीसीसीआई की बातचीत चलने की खबरें भी आई थीं।
इस बीच तमाम दावों और रिपोर्ट्स को देखते हुए सचिन तेंदुलकर खुद आगे आये हैं और बताया है कि बीसीसीआई प्रेसिडेंट बनने के लिए उनका क्या स्टैंड है। सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन 'SRT Sports Management Pvt LTD' ने बयान जारी किया है।

Sachin Tendulkar की तरफ से प्रतिक्रिया
उसमें बताया गया कि कुछ रिपोर्ट्स और अफवाहें सामने आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि श्री सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद के लिए विचाराधीन या नामित किया गया है। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ऐसी कोई प्रक्रिया या विकास नहीं हुआ है। हम सभी संबंधित लोगों से आग्रह करते हैं कि ऐसी निराधार अटकलों पर विश्वास न करें।
इस प्रतिक्रिया से तेंदुलकर ने उन तमाम अटकलों के ऊपर विराम लगा दिया है, जो कुछ दिनों से चल रही थी। अब यह देखना होगा कि बोर्ड की एजीएम में क्या फैसला लिया जाएगा। कोई नया नाम सामने आने पर भी चीजें बाहर आ जाएगी। फ़िलहाल तो तेंदुलकर ने अपनी तरफ से स्थिति साफ़ कर दी है।
राजीव शुक्ला क्यों नहीं बन सकते अध्यक्ष
बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए 70 वर्ष से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। रोजर बिन्नी की उम्र 70 साल होने के कारण उनको इस्तीफ़ा देना पड़ा था। इसके बाद राजीव शुक्ला को एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया। राजीव शुक्ला भी बीसीसीआई के अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं क्योंकि उनकी उम्र 70 वर्ष हो गई है।
प्रेसिडेंट के अलावा अन्य किसी पद पर चुनाव होने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि अन्य पदों पर हुई नियुक्तियों को ज्यादा समय नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications