SA vs WI: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को घर में घुसकर मारा, बड़े स्कोर का पीछा कर चटाई धूल

SA vs WI: एकदिवसीय सीरीज की तरह टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत कर मैच जीता है।

SA vs WI

SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई वेस्टइंडीज की टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। बारिश से बाधित पहले टी20 मुकाबले में विंडीज ने 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका के ऊपर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बरसात के बाद जब मुकाबला शुरू हुआ तो ओवर कम करते हुए दोनों टीमों के लिए 11-11 ओवर रखे गए। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने यह स्कोर तीन गेंद शेष रहते 7 विकेट पर बना लिया और मुकाबला जीत लिया।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए राइली रूसो भी 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कप्तान एडेन मारकर्म तेज खेलने के प्रयास में 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कुछ ही देर बाद रीजा हेंड्रिक्स भी 21 रन बनाकर चलते बने। यहां से डेविड मिलर ने मोर्चा संभाल लिया। मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 22 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 11 ओवर में 8 विकेट पर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कोट्रेल और ओडियन स्मिथ ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत रही। कायल मेयर्स 17 के निजी योग पर आउट हो गए। ब्रेंडन किंग 8 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन ने भी 7 गेंदों में 16 रन बनाए। जॉनसन चार्ल्स और रोवमैन पॉवेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। चार्ल्स ने 14 गेंदों में 28 रन जड़े। पॉवेल अंत तक टिके रहे। अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 8 रन चाहिए थे। पॉवेल ने तीन गेंद में ये रन बनाकर टीम को 7 विकेट पर 132 तक पहुंचा दिया। पॉवेल 18 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मगाला ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+