SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका पर सीरीज हारने का खतरा, जानें तीसरे वनडे की संभावित प्लेइंग 11
South Africa vs West Indies Playing 11 Prediction, 3rd ODI: दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। मंगलवार को यह मैच खेला जाएगा।

South Africa vs West Indies Playing 11 Prediction, 3rd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदानों पर वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही दक्षिण अफ़्रीकी टीम 21 मार्च को तीसरे और अंतिम वनडे के लिए मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम 1-1 से सीरीज बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। पहले एकदिवसीय मुकाबले में बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया था। दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में विंडीज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 48 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पिछले मुकाबले में विंडीज के कप्तान शाई होप के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा के बल्ले से भी शतक आया था। हालांकि टेम्बा बवुमा की पारी बेकार चली गई। अल्जारी जोसेफ और अकील होसैन के खाते में 3-3 विकेट आये थे।
नीदरलैंड्स के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से पहले दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए यह अंतिम मैच है। इसके बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम को नीदरलैंड्स की मेजबानी करनी है। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज अहम रहेगी। हालांकि पहली चुनौती वेस्टइंडीज को अंतिम वनडे मुकाबले में हराने की होगी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम मुकाबला करो या मरो वाला है। हारने पर सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा। अगर जीत मिलती है, तो यह सीरीज बराबरी पर समाप्त हो जाएगी। वेस्टइंडीज के पास मेजबान टीम को हराते ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का सुनहरा मौका है। मेजबान देश होने के कारण दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा इस मुकाबले में भारी है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रैसी वैन डन डूसेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन, तबरेज शम्सी, गेराल्ड कोएट्जी, लुंगी एनगिडी।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शमराह ब्रूक्स, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, यानिक कारिया।












Click it and Unblock the Notifications