हार्दिक पांड्या ने बनाया ट्रिपल रिकॉर्ड, T20 इतिहास में कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, दुनिया में बज गया डंका
SA vs IND: धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक नहीं, बल्कि दो प्रमुख वैश्विक रिकॉर्ड स्थापित करके इतिहास रच दिया।
एक विकेट लेते ही पांड्या न केवल टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ बने। इसके अलावा उन्होंने एक ऐसा अभूतपूर्व ऑलराउंड रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आज तक दुनिया के किसी भी तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर ने हासिल नहीं किया था।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट करके अपना 100वां T20 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ, वह भारत के लिए इस कीर्तिमान तक पहुँचने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का नाम है।
SA vs IND: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास
हार्दिक पांड्या की एक सबसे बड़ी उपलब्धि उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से जुड़ी है। 100वाँ विकेट लेते ही, उन्होंने T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन, 100 छक्के और 100 विकेट का दुर्लभ संयोजन पूरा कर लिया। वह दुनिया में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर बन गए। उनसे पहले यह कीर्तिमान जिन प्लेयर्स ने हासिल किया, ये सभी स्पिनर थे।
यह रिकॉर्ड पहले केवल तीन अन्य ऑलराउंडरों ने हासिल किया था। सिकंदर रजा, मोहम्मद नबी, और विरंदीप सिंह। ये तीनों मुख्य रूप से स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।
हार्दिक पांड्या के अलावा एक आंकड़ा वरुण चक्रवर्ती ने भी हासिल कर लिया। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 50 विकेट हासिल करने का कारनामा कर दिया। भारत की तरफ से सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने के मामले में वह कुलदीप यादव (30 मैच) के बाद दूसरे स्थान पर आ गए।
SA vs IND: छक्कों में अभिषेक शर्मा का धमाल
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर छक्का जड़ने का कारनामा तीसरी बार किया है। उनके अलावा रोहित, जायसवाल और सैमसन ने भी ऐसा किया है लेकिन अभिषेक शर्मा ने तीन बार ऐसा करते हुए इतिहास रच दिया। तीनों बार पहली गेंद पर छक्का साल 2025 में आया है।












Click it and Unblock the Notifications